पूर्व सीएम कल्याण सिंह की तबियत बिगड़ी, वेंटिलेटर पर रखे गए, देखने पहुंचे सीएम योगी

Published : Aug 20, 2021, 01:11 PM IST
पूर्व सीएम कल्याण सिंह की तबियत बिगड़ी,  वेंटिलेटर पर रखे गए, देखने पहुंचे सीएम योगी

सार

SGPGIMS के निदेशक डॉक्टर प्रो आरके धीमान ने बताया कि पूर्व सीएम कल्याण सिंह की हालत बिगड़ गई है। उनका ब्लेड प्रेशर कम है।

लखनऊ. उत्तरप्रदेश के पूर्व सीएम और भाजपा के कद्दावर नेता कल्याण सिंह की तबियत एक बार फिर से बिगड़ गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को उनसे मिलने के लिए पीजीआई हॉस्पिटल पहुंचे। फिलहाल उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट में रखा गया है। 

SGPGIMS के निदेशक डॉक्टर प्रो आरके धीमान ने बताया कि पूर्व सीएम कल्याण सिंह की हालत बिगड़ गई है। उनका ब्लेड प्रेशर कम है और वह सामान्य रूप से पेशाब नहीं कर रहा है। उसे डायलिसिस पर रखा गया है। देखते हैं आज शाम या कल तक उनकी हालत में कितना सुधार होता है। वे वेंटिलेटर पर हैं। 


4 जुलाई आईसीयू में भर्ती हैं पूर्व सीएम
बता दें कि सबसे पहले कल्याण सिंह को 4 जुलाई को पेट में तकलीफ के बाद भर्ती कराया गया था। जिसके बाद उनके स्वास्थ्य में सिर्फ एक बार सुधार हुआ था, चार दिन पहले उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई। जिसके बाद से वह लाइफ सपोर्ट पर हैं।

इसे भी पढ़ें- कपड़ों की तरह बीवियां बदलता था ये पूर्व मंत्री, पत्नी के पोल खोलते ही आ गई शामत

पीएम मोदी ने फोन कर जाना था हाल
इस दौरान पीएम मोदी से लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी। गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उन्हें देखने के लिए पहुंचे थे। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP: नशे में धुत दूल्हा… दुल्हन बोली - गरीब से कर लूंगी शादी, इससे नहीं, सिखाया सबक
सीमा हैदर का SIR फॉर्म चर्चा में, प्रशासन भी हैरान… सचिन ने भरा या नहीं? सस्पेंस बरकरार