बर्थडे विश करने पहुंचा था शख्स..लेकिन हो गई शादी, रिर्टन गिफ्ट में मिली दुल्हन..दिलचस्प ही पूरी कहानी

Published : Jul 20, 2021, 12:51 PM ISTUpdated : Jul 20, 2021, 12:54 PM IST
बर्थडे विश करने पहुंचा था शख्स..लेकिन हो गई शादी, रिर्टन गिफ्ट में मिली दुल्हन..दिलचस्प ही पूरी कहानी

सार

सहारनरपुर जिले के गोपालपुरा गांव में रहने वाला एक युवक का ख्वाजा गांव में रहने वाली गर्लफ्रेंड के जन्मदिन पर उससे चोरी-छिपे मिलने के लिए पहुंचा हुआ था। लेकिन ग्रामीणों ने उसकी उसी समय प्रेमिका से शादी करवा दी।

सहारनरपुर (उत्तर प्रदेश). हर प्रेमी अपनी प्रेमिका के बर्थडे को स्पेशल और यादगार बनाने के लिए बहुत कुछ करता है। उसे उनोखा तोहफा भी देता है। लेकिन यूपी के सहारनपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे बॉयफ्रेंड को ऐसा रिर्टन गिफ्ट मिला है, जिसे वह पूरी जिंदगी नहीं भूल सकता है। आइए जानते हैं क्या है यह अनोखा गिफ्ट

रिर्टन गिफ्ट में पुलिस के सामने करवा दी शादी
दरअसल, सहारनरपुर जिले के गोपालपुरा गांव में रहने वाला एक युवक का ख्वाजा गांव में रहने वाली गर्लफ्रेंड के जन्मदिन पर उससे चोरी-छिपे मिलने के लिए पहुंचा हुआ था। लेकिन ग्रामीणों ने उसे लड़की से मिलते ही रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद गांव के लोगों ने लड़के के परिजनों को मौके पर बुलाया और दोनों परिवार की सहमति से उसी समय मंदिर में दोनों की पुलिस के सामने शादी करवा दी। इस तरह युवक को अपनी प्रेमिका के बर्थडे पर जिंदगी भार याद रखने वाला यह रिर्टन गिफ्ट मिल गया।

अब दोबारा शादी कर ससुराल पहुंची दुल्हन
बता दें कि युवक का लड़की के साथ पिछले 2 साल से लव-अफेयर चल रहा था। वह पहले भी कई बार प्रेमिका से मिलने के लिए आया था।  लड़की के आसपास के लोगों ने उसे समझाया भी था, जिसके बाद सभी ने आपसी सहमति से दोनों को पति-पत्नी बनाने का फैसला किया। लेकिन लड़के के परिवार वालों का कहना था कि वह दोबारा अपने बेटी की शादी इसी लड़की के साथ करेंगे। साथ ही पूरे सम्मान के साथ गांव से दुल्हन को विदा करके अपने घर ले जाएंगे। रविवार को इस तरह कपल की दोबारा शादी हुई और लड़की दुल्हन बनकर अपनी ससुराल पहुंची।
 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Police Result 2026 Out: 76184 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित, जानें कटऑफ, DV-PST डेट और रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका
मासूम की आंख में पेंसिल, बड़े भाई की पिटाई और CCTV भी गायब… फिरोजाबाद के स्कूल पर FIR