सदन में बिफरे CM योगी, सुधर जाओ..ज्यादा गर्मी न दिखाओ..वरना ऐसी भाषा में समझाऊंगा, पेट दर्द दूर हो जाएगा


सदन में कार्यवाही के दौरान सीएम ने पहले मुस्कुरा कर कहा कि सदन की गरिमा को बनाए रखिए। लेकिन हंगामा नहीं था तो सीएम योगी ने कहा कि सपा के लोग ज्यादा गर्मी ना दिखाएं। मैं जानता हूं आप लोग किस प्रकार की भाषा सुनते हैं, समझते हैं। उसी प्रकार का जावाब समय-समय पर आता है।

Asianet News Hindi | Published : Feb 25, 2021 11:47 AM IST / Updated: Feb 25 2021, 05:26 PM IST

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के विधानमंडल में बजट सत्र चल रहा है। विधान परिषद में विपक्ष के हंगामे पर मुख्यमंत्री में योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के  विधायकों की जमकर क्लास लगाते हुए सख्त लहजे में नसीहत दी। कहा-सपा के लोग ज्यादा गर्मी ना दिखाएं, जो जिस भाषा को समझता है, उसे उसी भाषा मे समझाया जाता है। सदन में आने से पहले अपना आचरण सुधार लें, सरकार की बात सुनने की आदत डाल लो। मैं जानता हूं आप लोग किस प्रकार की भाषा सुनते हैं, समझते हैं। उसी प्रकार का जावाब समय-समय पर आता है। वरना सबका में पेट दर्द दूर कर दूंगा।

समझ जाओ नहीं तो मुझे समझाना भी आता है
दरअसल, गुरुवार को विधान परिषद मे राज्यपाल आनंदीबेन के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधन कर रहे थे। इसी दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष की एक-दूसरे पर हमले और तीखी टीका-टिप्पणी होने लगी। जहां सपा नेता सदन में शोरगुल करते हुए भाजपा सरकार पर कई तरह के आरोप लगाने लगे। बस इसी बात पर  सीएम योगी आदित्यनाथ बिफर गए और सख्त लहजे में विपक्ष को नसीहत दे डाली।

इस बात पर बिफर गए सीएम योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन के दौरान किसानों का मसला उठाया था। उन्होंने कहा कि देश के अंदर किसानों की चर्चा हो रही थी, मोदी सरकार ने सबसे ज्यादा किसानों को एमएसपी दिलाई है। फिर कुछ लोग किसानों में जबरन का भ्रम फैला रहे हैं। जो लोग गमले में धान उगाते हैं वह आज एमएमपी की बात कर रहे हैं। उनको पता भी है कि खेती क्या होती है। इनता ही नहीं सीएम योगी ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर भी तंज कसा। कहा कि अगर अखिलेश जी राज्य में इतना अच्छा करते तो जनता ने उनको यूं ही नहीं भगाया होता। 

Share this article
click me!