शादी के बाद 15 दिन बाद दुल्हन का असली चेहरा देख दूल्हा दंग, खुल गई सबसे बड़े श्रृंगार की पोल

 शादी के 15 दिन बाद पता चला कि दुल्‍हन के सिर पर विग था। यानि वो टकली थी उसके सिर पर बाल नहीं थे। दूल्हे के घरवालों ने लड़की और उसके माता-पिता पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए पत्नी से रिश्ता तोड़ दिया। ( फोटो प्रतीकात्मक)

Asianet News Hindi | Published : Jul 17, 2021 10:36 AM IST / Updated: Jul 17 2021, 05:10 PM IST

गोरखपुर. उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर आई है। जहां एक परिवार दुल्हन के आने की खुशी मना रहा था। लेकिन विवाह के 15 दिन बाद दुल्हन के साज-श्रृंगार की पोल खुल गई। सजने-संवरने में वो अपना सच छुपा ना सकी। इतना बड़ा धोखा देख दूल्हा और उसका परिवार दंग था। बात तलाक तक पहुंच गई। 

ऐसे खुला दुल्हन का राज
दरअसल, शादी के 15 दिन बाद पता चला कि दुल्‍हन के सिर पर विग था, यानि वो टकली थी। उसके सिर पर बाल नहीं थे। दूल्हे के घरवालों ने लड़की और उसके माता-पिता पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए रिश्ता तोड़ दिया। दुल्हन के घरवालों ने शादी के 15 दिन बाद ही रिश्ता तोड़ने के आरोप में दूल्हे पर केस कर दिया है। 

Latest Videos

दुल्हन का चेहरा देखते ही दूल्हा उसे मायके छोड़ आया
बता दें कि यह हैरान कर देने वाला मामला पीपीगंज इलाके का है। जहां 15 दिन पहले दोनों परिवार वालों ने खुशी-खुशी यह शादी की। सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। दुल्हन दो सप्ताह तक ससुराल में रह रही। उसके सिर पर बाल नहीं, इस बात का जरा सा भी अंदाजा दूल्हे को नहीं हुआ। एक दिन लड़की सज-संवर रही थी, तभी उसके सिर से विग गिर गई। तब ससुराल वालों को इस बात की जानकारी लगी।

शादी के बाद थाने पहुंचे दूल्हा-दुल्हन
गुरुवार को दोनों पक्षों के लोग पीपीगंज थाने में अपनी-अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया- लड़की के सिर पर बाल न होने की वजह से उसके पति ने उसे घर से निकाल दिया है। दोनों पक्षों में बातचीत से हल नहीं होगा तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Share this article
click me!

Latest Videos

Haryana Election Result: हरियाणा में BJP को मिल गए 2 और विधायक, जानें काउंटिंग के बाद कैसे हुआ खेल
उर्फी जावेद का रिस्की वीडियो वायरल #Shorts #urfijaved
Haryana Election: Uchana Kalan में Dushyant Chautala की करारी हार, हैरान करने वाली है BJP की जीत
मोदी कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, जानें कब तक मिलता रहेगा मुफ्त राशन
हरियाणा में BJP ने तोड़ा 57 साल का रिकॉर्ड: फॉर्मूला हिट-60 नए कैंडिडेट्स में 34 जीते