गोरखपुर की तस्वीर बदलने में लगे अधिकारी, विकास के लिए शुरू की गई ये योजनाएं

Published : Mar 15, 2022, 01:28 PM IST
गोरखपुर की तस्वीर बदलने में लगे अधिकारी, विकास के लिए शुरू की गई ये योजनाएं

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिछले कार्यकाल में गोरखपुर के विकास को लेकर कई योजनाएं शुरू की गईं। गोरखपुर शहर की स्थिति बदल चुकी है। बाहर से आने वाले लोगों को यह बदलाव नजर भी आता है। इसी तरह औद्योगिक क्षेत्र में भी काफी प्रगति आयी। निवेशक गोरखपुर में आकर निवेश करना चाहते हैं। विधानसभा चुनाव के चलते कई योजनाओं पर काम रुक गया था।

गोरखपुर: विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद पहली बार गोरखपुर आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को देखते हुए प्रशासन गोरखपुर के विकास की रूपरेखा बनाने में जुटा है। पहले से चल रही विकास योजनाओं के प्रगति की समीक्षा के साथ भविष्य की संभावित योजनाओं पर भी मंथन किया जा रहा है। अधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री इस संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिछले कार्यकाल में गोरखपुर के विकास को लेकर कई योजनाएं शुरू की गईं। गोरखपुर शहर की स्थिति बदल चुकी है। बाहर से आने वाले लोगों को यह बदलाव नजर भी आता है। इसी तरह औद्योगिक क्षेत्र में भी काफी प्रगति आयी। निवेशक गोरखपुर में आकर निवेश करना चाहते हैं। विधानसभा चुनाव के चलते कई योजनाओं पर काम रुक गया था। परिणाम आने के बाद उसे दोबारा शुरू किया जा चुका है। मुख्यमंत्री के समक्ष जिन परियोजनाओं की चर्चा हो सकती है, उसमें स्मार्ट रोड की परियोजना, चौराहों को चौड़ा करने, अतिक्रमण हटाने, जलभराव से मुक्ति व रामगढ़ताल के सुंदरीकरण से जुड़ी परियाजनाएं शामिल हैं।

गोरखपुर में हो रहे सड़का के निर्माण की प्रगति की समीक्षा भी हो सकती है। गोरखपुर -देवरिया मार्ग, गोरखपुर-महराजगंज मार्ग, मोहद्दीपुर-जंगल कौड़िया मार्ग, नौसढ़-पैडलेगंज सिक्सलेन, जेल बाईपास रोड आदि के निर्माण की प्रगति की समीक्षा भी की जाएगी। इसके साथ ही राप्ती नदी के किनारे बांध के सुंदरीकरण कार्य पर भी चर्चा हो सकती है। जिले के विकास को लेकर और क्या काम हो सकते हैं, इसको लेकर भी अधिकारियों की ओर से सुझाव दिए जा सकते हैं। शहर को जाम से मुक्त बनाने एक प्रमुख समस्या रही है, इसको लेकर किए जा रहे प्रयासों से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराने की तैयारी है।

विधानसभा चुनाव का परिणाम भाजपा के पक्ष में आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 17 मार्च को गोरखपुर में प्रथम आगमन हो सकता है। हालांकि इसे लेकर कोई आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है लेकिन परंपरागत रूप से होली मनाने और भगवान नरसिंह की परंपरागत शोभा यात्रा में शामिल होने के लिए दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले योगी की गोरखपुर आने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

उत्तर प्रदेश बना ग्लोबल निवेशकों की पहली पसंद, योगी सरकार की नीतियों से बढ़ा अंतरराष्ट्रीय भरोसा
ग्रामीण आजीविका मिशन: मीरजापुर की सुशीला देवी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल