राष्ट्रीय लोकदल ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची, 7 नाम किए घोषित

पहली सूची में आरएलडी के कोटे में 19 सीटों के प्रत्याशी घोषित किये गए थे। आज के 7 मिलाकर कुल 26 सीटें आरएलडी के खाते में आईं। रालोद-सपा गठबंधन जारी की थी 29 प्रत्याशियों की सूची। बता दें कि गुरुवार को रालोद-सपा के गठबंधन (RLD-SP alliance) ने 29 प्रत्याशियों की घोषणा

Asianet News Hindi | Published : Jan 15, 2022 12:00 PM IST

लखनऊ: राष्ट्रीय लोकदल (RLD) ने एक और सूची जारी करते हुए 7 प्रत्याशी घोषित किये। इस तरह आरएलडी को 26 सीटें सपा गठबंधन में मिलीं। पहली सूची में आरएलडी के कोटे में 19 सीटों के प्रत्याशी घोषित किये गए थे। आज के 7 मिलाकर कुल 26 सीटें आरएलडी के खाते में आईं।

रालोद-सपा गठबंधन जारी की थी 29 प्रत्याशियों की सूची
गुरुवार को रालोद-सपा के गठबंधन (RLD-SP alliance) ने 29 प्रत्याशियों की घोषणा करते हुए ट्वीट किया- 'राष्ट्रीय लोकदल-समाजवादी पार्टी का गठबंधन उत्तर प्रदेश में लाएगा परिवर्तन' युवा, किसान के विकास का मंत्र आ रहे हैं अखिलेश और जयन्त!!' वहीं प्रत्याशियों का ऐलान करने के बाद रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) ने लिखा- 'मुझे विश्वास है गठबंधन के सभी कार्यकर्ता, एकजुट होकर इन प्रत्याशियों के चुनाव में पूरी निष्ठा से महनत करेंगे!  एक एक विधायक से बनेगी आपकी विधानसभा, आपकी सरकार।'

रालोद ने जो सूची जारी की है उसके अनुसार विधानसभा संख्या 8 कैराना से सपा के नाहिद हसन, विधानसभा संख्या 10 शामली से रालोद के प्रसन्न चौधरी, विधानसभा संख्या 12 चरथावल से सपा के पंकज मलिक, विधानसभा संख्या 13 पुरकाजी से रालोद के अनिल कुमार को टिकट दिया है. इसके साथ ही विधानसभा संख्या खतौली से रालोद के राजपाल सिंह सैनी, विधानसभा संख्या 21 नहटौर से रालोद के मुंशी राम, विधानसभा संख्या 46 किठौर से सपा के शाहिद मंजूर, विधानसभा संख्या 48 मेरठ से सपा के रफीक अंसारी, विधानसभा संख्या 52 बागपत से रालोद के अहमद हमीद, विधानसभा संख्या 53 लोनी से रालोद के मदन भैया को टिकट मिला है।

जेवर से अवतार सिंह भड़ाना को टिकट
वहीं विधानसभा संख्या 55 साहिबाबाद से सपा के अमरपाल शर्मा, विधानसभा संख्या 57 मोदीनगर से रालोद के सुदेश शर्मा, विधानसभा संख्या  58 धौलाना से सपा के असलम चौधरी, विधानसभा संख्या  59 हापुड़ से रालोद के गजराज सिंह, विधानसभा संख्या  63 जेवर से रालोद के अवतार सिंह भड़ाना, विधानसभा संख्या  65 बुलंदशहर से रालोद के हाजी यूनुस, विधानसभा संख्या  66 स्याना से रालोद के दिलनवाज खान, विधानसभा संख्या  71 खैर से रालोद के भगवती प्रसाद सूर्यवंशी को टिकट मिला है।

Share this article
click me!