Republic day 2022: सर्वश्रेष्ठ राज्य झांकी के रूप में यूपी ने मारी बाजी; महाराष्ट्र और CISF को भी मिला सम्मान

Published : Feb 04, 2022, 03:01 PM ISTUpdated : Feb 04, 2022, 03:09 PM IST
Republic day 2022: सर्वश्रेष्ठ राज्य झांकी के रूप में यूपी ने मारी बाजी; महाराष्ट्र और CISF को भी मिला सम्मान

सार

गणतंत्र दिवस परेड 2022(Republic Day parade 2022) में सर्वश्रेष्ठ राज्य की झांकी के तौर पर उत्तर प्रदेश का चयन किया गया है। रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि जबकि पॉपुलर चॉइस कैटेगरी में महाराष्ट्र ने बाजी मारी है। CISF ने सीएपीएफ में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल को नामित किया है।

नई दिल्ली. गणतंत्र दिवस परेड 2022(Republic Day parade 2022) में सर्वश्रेष्ठ राज्य की झांकी के तौर पर उत्तर प्रदेश का चयन किया गया है। रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि जबकि पॉपुलर चॉइस कैटेगरी में महाराष्ट्र ने बाजी मारी है। CISF ने सीएपीएफ में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल को नामित किया है।

32 झांकियां हुई थीं शामिल
सूचना मंत्रालय के मुताबिक इस साल परेड में 32 झांकियां शामिल हुई थीं। इनमें 12 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की थीं, जबकि 9 केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों और अर्द्धसैनिक बलों  के अलावा 6 रक्षा मंत्रालय की थीं। उत्तर प्रदेश की झांकी का विषय ' एक जिला, एक प्रोडक्ट और काशी विश्वनाथ धाम' था। उत्तर प्रदेश की झांकी में बाबा के धाम की झांकी और बनारस के घाट पर संस्कृति की झलक को प्रमुख रूप से शामिल किया गया था। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 दिसबर, 2021 को 700 करोड़ की लागत से 33 महीने में तैयार हुए काशी विश्वनाथ धाम राष्ट्र को समर्पित किया था। मोदी ने 8 मार्च 2019 को काशी विश्वनाथ धाम का शिलान्यास किया था। महाराष्ट्र की झांकी दूसरे नंबर पर रही। तीसरे नंबर पर शिक्षा मंत्रालय की झांकी रही। 

pic.twitter.com/oyrMRDebbp

दूरदर्शन का गणतंत्र दिवस कवरेज दुनिया भर में छा गया
जब राष्ट्रीय महत्त्व के विशाल आयोजनों के 360 डिग्री कवरेज की बात आती है, तो दूरदर्शन के प्रसारण का कोई मुकाबला नहीं होता। अतीत में भी यह अनेक अवसरों पर साबित हो चुका है। लेकिन दूरदर्शन ने इस बार गणतंत्र दिवस 2022 के अभूतपूर्व कवरेज में खुद को ही पीछे छोड़ दिया है। इस बार भारतीय वायु सेना द्वारा हवाई-परेड के भव्य और गौरवशाली दृश्य पहले कभी नहीं देखे गये थे। इसके अलावा और भी बहुत सी शानदार आयोजन हुए।

पारंपरिक दृश्यावलोकन(traditional visualization) में बदलती स्थितियों को ध्यान में रखते हुए इस बार गणतंत्र दिवस को दूरदर्शन के यू-ट्यूब नेटवर्क पर भी प्रसारित किया गया। यू-ट्यूब पर दर्शकों की संख्या दूरदर्शन के टीवी नेटवर्क से अधिक थी। यू-ट्यूब नेटवर्क पर गणतंत्र दिवस के कवरेज को 2.6 करोड़ लोगों ने और टीवी नेटवर्क पर 2.3 करोड़ लोगों ने देखा। ये आंकड़े दूरदर्शन नेटवर्क की विशाल पहुंच के बारे में बताते हैं। इसके अलावा यह बात भी उल्लेखनीय है कि देशभर के 180 से अधिक चैनलों  के जरिये दूरदर्शन के इस प्रसारण को 3.2 अरब मिनट (टेलीविजन व्यूइंग मिनट) देखा गया। अन्य चैनलों ने सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर तक दूरदर्शन के माध्यम से इसका प्रसारण किया।

गणतंत्र दिवस के अपने ऐतिहासिक कवरेज के माध्यम से दूरदर्शन ने विश्वभर के दर्शकों तक अपनी पैठ बनाई। दुनिया भर के अपने दर्शकों की संख्या में कई गुना वृद्धि करके यह कारनामा कर दिखाया। उसके प्रसारण को 140 से अधिक देशों में लोगों ने देखा, जिनमें अमेरिका, कनाडा, जापान, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, सउदी अरब, पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देश शामिल हैं।

यह भी पढ़ें
PM मोदी कल हैदराबाद में 216 फीट ऊंची 'स्टेच्यू ऑफ ईक्वेलिटी' राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जानिए पूरा कार्यक्रम
Beijing Winter Olympics 2022: विंटर ओलंपिक के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करेगा भारत, ये बड़ी वजह आ रही सामने
Weather Report: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस ने फिर बिगाड़ा मौसम का मूड; बारिश और बर्फबारी से बढ़ेगी सर्दी
Corona Virus: संक्रमण के ग्राफ में बड़ी गिरावट, बीते दिन मिले 1.49 लाख केस; वैक्सीनेशन 168.47 करोड़ के पार

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Lucknow Weather Today: यूपी में शीतलहर, अगले 3 दिन ठंड से राहत की उम्मीद नहीं
जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन आखिर क्यों रुका? सारा पंडाल समेटा गया, वजह चौंकाने वाली!