काशी विश्वनाथ धाम में सजेगी सिया के राम की झांकी, नौ दिन में होंगे कई कार्यक्रम

Published : Jan 29, 2022, 09:40 AM IST
काशी विश्वनाथ धाम में सजेगी सिया के राम की झांकी, नौ दिन में होंगे कई कार्यक्रम

सार

प्रतिदिन शाम को मानस की कथा का वाचन कथावाचक भक्ति किरण शास्त्री द्वारा किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि धर्मार्थ कार्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल, राज्यसभा सांसद बृजलाल, केराकत के विधायक दिनेश चौधरी एवं डॉ. नंदिनी गुप्ता सारस्वत अतिथि होंगे।

वाराणसी: काशी विश्वनाथ धाम में भगवान शिव के आराध्य, अखिल ब्रह्मांड नायक, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की झांकी सजेगी। मानस मर्मज्ञ बाबा विश्वनाथ को भगवान राम की कथा सुनाएंगे। नौ दिन के आयोजन में विविध कार्यक्रम भी होंगे। यह जानकारी काशी सत्संग मंडल के संरक्षक आचार्य सूर्य लाल शास्त्री ने शुक्रवार को सिद्धगिरी बाग स्थित ब्रह्म निवास में दी।

बताया कि मानस नवाह्न परायण ज्ञान महायज्ञ का उद्घाटन आठ फरवरी और विश्राम 16 फरवरी को होगा। शोभायात्रा 17 को निकलेगी। उद्घाटन शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती एवं समापन अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महानिर्वाणी अखाड़े के महासचिव श्रीमहंत रवींद्र पुरी करेंगे।

आठ फरवरी को मां शृंगार गौरी के पूजन के साथ श्रीगणेश होगा। पूजन अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती करेंगे। नौ फरवरी को श्रीराम जन्मोत्सव, 10 फरवरी को श्रीराम विवाह उत्सव, 15 फरवरी को श्री राम रावण युद्ध की झांकी और 16 फरवरी को श्री राम राज्याभिषेक होगा।

भक्ति किरण शास्त्री करेंगी कथा वाचन
प्रतिदिन शाम को मानस की कथा का वाचन कथावाचक भक्ति किरण शास्त्री द्वारा किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि धर्मार्थ कार्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल, राज्यसभा सांसद बृजलाल, केराकत के विधायक दिनेश चौधरी एवं डॉ. नंदिनी गुप्ता सारस्वत अतिथि होंगे।

आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र पाठक, महामंत्री राधेश्याम लोहिया, उपाध्यक्ष एलएन कपूर, कोषाध्यक्ष गोपीनाथ सर्राफ एवं व्यवस्था प्रमुख शिवेंद्र पाठक को बनाया गया है। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ-कानपुर समेत पूरे यूपी में हीटवेव का तांडव जारी, राहत कब मिलेगी?
UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: यूपी में आज 43°C पारा, कई जिलों में हीट वेव अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल