रंग पर सिहासी घमासान, पार्क के झूलों को हरा और लाल रंग से कराने वाले अधिकारी पर गिरी गाज

Published : Mar 15, 2022, 02:07 PM ISTUpdated : Mar 15, 2022, 02:08 PM IST
रंग पर सिहासी घमासान, पार्क के झूलों को हरा और लाल रंग से कराने वाले अधिकारी पर गिरी गाज

सार

उन्नाव जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने यहां निराला पार्क में बच्चों के झूलने के लिए लगाए गए झूलों और ग्रिल को सपा के रंग में पेंट करवा दिया था, जो चुनाव से ठीक पहले शहर में चर्चा का विषय बन गया था। कई लोग इसे यूपी की सियासी हवा के बदलते रुख का इशारा करार दे रहे थे।

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव स्थित एक पार्क में बच्चों के झूलों को सपा के रंग में रंगवाने वाले अधिकारी पर अब गाज गिर गई है। उन्नाव जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने यहां निराला पार्क में बच्चों के झूलने के लिए लगाए गए झूलों और ग्रिल को सपा के रंग में पेंट करवा दिया था, जो चुनाव से ठीक पहले शहर में चर्चा का विषय बन गया था। कई लोग इसे यूपी की सियासी हवा के बदलते रुख का इशारा करार दे रहे थे। 

इस पार्क की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए थे। इस घटना के सुर्खियों में छाने के बाद डीएम रवींद्र कुमार ने खबरों का संज्ञान लेते हुए विभागीय कार्यवाही के लिए शासन को पत्र भेजा था। 

डीएम रवींद्र कुमार के द्वारा भेजे गए पत्र का शासन ने संज्ञान लिया और अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन ने कार्रवाई करते हुए जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार को निलंबित कर दिया है। 

बता दें कि उन्नाव में डीएम कार्यालय से महज 50 कदम की दूरी पर यह राजकीय निराला उद्यान पार्क है, जो उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के द्वारा संचालित है। निराला उद्यान पार्क के अंदर बच्चों के लिए पार्क बनाया गया है, जिसमें बच्चों के झूलों के अलावा खेलकूद के अन्य सामान लगे हुए हैं। 

कुछ दिन पहले डीएम आवास के बोर्ड के रंग को भगवा से हरा कर दिया गया था। इस मामले में बड़ी कार्रवाई हुई थी। बोर्ड का रंग बदले जाने के मामले में पीडब्ल्यूडी के जेई अजय शुक्ला (Ajay Shukla) को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित किए गए जेई को कार्यालय मुख्य अभियंता अयोध्या से संबद्ध कर दिया गया है। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: यूपी में 45°C पारा के साथ भीषण लू जारी, जानिए लखनऊ-कानपुर समेत अपने शहर का हाल
Gorakhpur Shamli Expressway: बरेली के 53 गांवों की बदलेगी किस्मत, जमीन अधिग्रहण शुरू