यूपी चुनाव 2022: अयोध्या में राजनीतिक दलों के बीच जंग तेज, जानिए क्या है पार्टियों की तैयारी

Published : Feb 02, 2022, 07:17 PM ISTUpdated : Feb 03, 2022, 12:53 PM IST
यूपी चुनाव 2022: अयोध्या में राजनीतिक दलों के बीच जंग तेज, जानिए क्या है पार्टियों की तैयारी

सार

अयोध्या विधानसभा में सभी प्रमुख पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। जीत अपने पक्ष में हो इसलिए चुनाव का गुणा - गणित सभी दलों लगाना शुरू कर दिया है। भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस में शीर्ष नेतृत्व ने मतदाताओं से सीधे संपर्क व वर्चुअल माध्यम से लुभाने की रणनीति बना ली है। फेसबुक ,इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और टि्वटर सहित अन्य माध्यम से प्रत्याशी अपनी बात लोगों तक पहुंचा रहे हैं। जगह-जगह चौपाल लगाकर सीधा संवाद भी किया जा रहा है।

अनुराग शुक्ला, अयोध्या

अयोध्या विधानसभा के चुनावी रण में प्रत्याशियों ने मोर्चा संभाल लिया है। एक भी घर छूटा समझो संकल्प टूटा के स्लोगन को आधार मानकर नेता काम कर रहे हैं। शहरों में घर घर जाकर हाजिरी लगा रहे हैं जिन गांव में नहीं जा पा रहे हैं वहां वर्चुअल बैठकें की जा रही है। केंद्रीय चुनाव आयोग ने कोरोनावायरस देखते हुए अभी पूरी तरह से चुनाव प्रचार पर पाबंदियां नहीं हटाई है कुछ ढील जरूर दी है। इन्हीं नियमों के मद्देनजर विधानसभा क्षेत्रवार पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

लगाया जाने लगा जीत के लिए गुणा गणित 
अयोध्या विधानसभा में सभी प्रमुख पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। जीत अपने पक्ष में हो इसलिए चुनाव का गुणा - गणित सभी दलों लगाना शुरू कर दिया है। भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस में शीर्ष नेतृत्व ने मतदाताओं से सीधे संपर्क व वर्चुअल माध्यम से लुभाने की रणनीति बना ली है। फेसबुक ,इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और टि्वटर सहित अन्य माध्यम से प्रत्याशी अपनी बात लोगों तक पहुंचा रहे हैं। जगह-जगह चौपाल लगाकर सीधा संवाद भी किया जा रहा है।

मंडल ,सेक्टर, बूथ व पन्ना प्रमुख मतदाताओं को रिझाने में जुटे 
सभी पार्टियों ने विधानसभा क्षेत्र स्तर पर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप हैं ।भारतीय जनता पार्टी ने मंडल अध्यक्ष ,सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी, बूथ अध्यक्ष और पन्ना प्रमुख बनाया है ।तो वहीं समाजवादी पार्टी ने विधानसभा अध्यक्ष ,ब्लॉक अध्यक्ष, न्याय पंचायत अध्यक्ष और बूथ प्रभारी बनाया है। कांग्रेस ने ब्लॉक अध्यक्ष, न्याय पंचायत अध्यक्ष, ग्राम पंचायत अध्यक्ष और बूथ अध्यक्ष  बनाया है। बहुजन समाज पार्टी ने विधानसभा अध्यक्ष और मुख्य सेक्टर प्रभारी ही बनाया है। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

1 अगस्त 2026 मौसम अपडेट: दिल्ली-NCR से यूपी तक 7 राज्यों में बारिश का नया अलर्ट, जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम
UP Police Result 2026 Out: 76184 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित, जानें कटऑफ, DV-PST डेट और रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका