जमीन की धोखाधड़ी मामले में डेढ़ महीने पहले दर्ज हुआ था मुकदमा, अब पूर्व मंत्री का बेटा गिरफ्तार

Published : Jun 29, 2022, 07:19 PM IST
जमीन की धोखाधड़ी मामले में डेढ़ महीने पहले दर्ज हुआ था मुकदमा, अब पूर्व मंत्री का बेटा गिरफ्तार

सार

उत्तराखंड में बुग्गावाला थाना पुलिस ने दिल्ली महारानी बाग में दबिश देकर मंत्री के बेटे को दबोचा। पूर्व मंत्री के बेटे के ऊपर जमीन धोखाधड़ी को लेकर मुकदमा दर्ज था। करीब डेढ़ महीने के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा है। साथ ही कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। 

देहरादून: उत्तराखंड की बुग्गावाला पुलिस ने जमीन की धोखाधड़ी मामले में सपा के पूर्व मंत्री के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। मंत्री के बेटे को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। इसके साथ ही अब पुलिस उत्तर प्रदेश में भी आपराधिक इतिहास के बार में खंगाले में जुट गई है। इसी मामले में फरार चल रहे लेखपाल और एक अन्य आरोपी की तलाश के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

जमीन के कागजात में शिकायतकर्ता के फर्जी हस्ताक्षर बनाए
दरअसल बुग्गावाला थाना क्षेत्र के गांव लालवाला मजबता निवासी जुल्फान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि ग्राम नौकराग्रंट में उनकी और भाई शाहनवाज की करीब 37 बीघा जमीन है। तहरीर में आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में सपा के पूर्व वन मंत्री मोहम्मद असलम खान के बेटे अरशद खान निवासी लालवाला मजबता, रमेश पटवारी निवासी ज्वालापुर और श्याम लाला निवासी बादीवाला ने मिलकर उक्त जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कराए थे। इतना ही नहीं उनके और भाई के फर्जी हस्ताक्षर बनवाकर जिलाधिकारी हरिद्वार से अनुमति कराई थी।

डेढ़ महीने पहले बुग्गावाला थाने में दर्ज हुआ था मुकदमा 
जिलाधिकारी हरिद्वार से अनुमति लेने के बाद जमीन को अपनी बताकर मुदित कोहली पुत्र परनीत कोहली निवासी 31 श्रीराम रोड सिविल लाइन, दिल्ली को बेचकर 95 लाख रुपये हड़प लिए। मामले की सच्चाई का पता लगने पर मुदित कोहली ने भी डेढ़ महीने पहले बुग्गावाला थाने में तीनों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसी समय से पुलिस पूर्व मंत्री के बेटे, लेखपाल और श्याम लाला की तलाश कर रही थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली थी की पूर्व मंत्री का बेटा दिल्ली में शरण लिए हुए है।

आरोपी के खिलाफ इन जगहों पर है अपराधिक इतिहास
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बुधवार को महारानी बाग, नई दिल्ली में छापा मारकर आरोपी को दबोच लिया और बुग्गावाला थाने ले आई। एसओ पीडी भट्ट ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। एसओ पीडी भट्ट ने बताया कि जांच में पता चला है कि पूर्व मंत्री का बेटा कई लोगों से जमीन का फर्जीवाड़ा कर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी कर चुका है। उसके खिलाफ सहारनपुर में भी धोखाधड़ी के कई केस दर्ज हैं। आरोपी हरिद्वार में भी कई लोगों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी कर चुका है। इतना ही नहीं उसके खिलाफ हरिद्वार, दिल्ली समेत सहारनपुर में भी अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

कोरोनाकाल के पूरे दो साल बाद होने जा रही कांवड़ यात्रा, करोड़ों की संख्या में कांवड़ियों के आने की संभावना

देवभूमि उत्तराखंड से दर्दनाक खबर: दर्द से तड़पती 9 माह की गर्भवती महिला रात भर जंगल में पैदल चल पहुंची अस्पताल

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

कातिल हसीना, नागिन सा डंक और ₹20 लाख...मेरठ पुलिस ने कैसे सुलझाई पति के हत्या की गुत्थी?
Weather Forecast 19 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल