उत्तराखंड: मुस्लिम के घर से विदा हुई हिंदू बेटी की डोली, इस बारात को कोई भी नहीं भूल पाएगा

उत्तराखंड में हिंदू मुस्लिम कौमी एकता के चलते मानवता का संदेश सामने आया है। यहां गरीब हिंदू परिवार की बेटी की शादी मुस्लिम परिवार की ओर से करवाई गई। लोग इस बरात को देखकर दंग रह गए। 

श्रीनगर: हिंदू और मुस्लिम कौमी एकता ने लोगों को एक बार फिर से मानवता का संदेश दिया है। श्रीनगर में एक मुस्लिम परिवार के घर से हिंदू घर की निर्धन बेटी की डोली को अपने घर से पूरे हिंदू रीति-रिवाजों के साथ विदा किया। यहां टम्टा मोहल्ले में प्यारे लाल की बेटी सुनीता की शादी हुई। यहां गरीबी के कारण प्यारे लाल के सामने बेटी की शादी करना चुनौती बन गया था। इसके बाद पड़ोसी का यह सहयोग सामने आया। 

मुस्लिम परिवार ने घर पर करवाई शादी की रस्में
कठिनाई के बीच प्यारे लाल के पड़ोसी सलीम खान और हीना ने सुनीता की शादी का बेड़ा उठाया। दोनों ने अपने घर की छत पर टेंट लगवाकर मेंहदी और हल्दी की रस्म को पूरा करवाया। इसके बाद जब देहरादून का सोनू बारात लेकर पहुंचा तो हर्षों उल्लास के साथ दोनों समुदाय के लोगों ने बारात का स्वागत किया। बारातियों का घर पर ही स्वागत करवाया गया और फिर काली मंदिर में सजाए गए मंडप में दोनों ने हिंदू रीति रिवाजों के साथ सात फेरे की रश्म पूरी करवाई गई। इस दौरान मोहल्ले के लोग वहां मौजूद रहे। 

Latest Videos

बच्ची के सिर से आठ साल में हट गया था मां का साया
हीना और सलीम के द्वारा जानकारी दी गई कि प्यारे लाल की एक लड़की और लड़का है। लड़का मेहनत मजदूरी करता है। सुनीता तकरीबन आठ वर्ष की थी तभी उसकी माता का निधन हो गया। गरीबी के कारण ही वह पठाई नहीं कर पाई। इसके बाद परिवार की खराब माली हालत के चलते बेटी की शादी चुनौती बन गया था। कहा गया कि प्यारे लाल की बेटी की शादी कर सलीम औऱ हीना ने मानवता का धर्म निभाया है। 

खाली होते पहाड़ी गांव राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी बन रहे खतरा, हो रहे पलायन को लेकर मांगी गई रिपोर्ट

पर्वतीय मार्गों पर चार घंटे तक बढ़ाई गई वाहनों को चलाने की अवधि, जानें अब क्या होगा नया समय

Share this article
click me!

Latest Videos

Holi 2025 के मौके पर Parvesh Verma ने दिल्लीवालों से कर दिया ये बड़ा वादा!
रेड साड़ी में Ankita Lokhande ने जमकर खेली होली #Shorts
UP Dy CM केशव प्रसाद मौर्य ने पार्टी वर्कर्स के साथ मनाई होली
CM Yogi ने जबरदस्त अंदाज़ में खेली Holi, आयीं खूबसूरत झलकियां
CM Rekha Gupta पहुँची BJP Office, Holi के कार्यक्रम में दिखे Delhi के बड़े नेता