हरियाणा की तर्ज पर खिलाड़ियों के लिए उत्तराखंड शुरू करने जा रहा है ये खास छात्रवृत्ति, जानिए किसे मिलेगा फायदा

Published : Apr 21, 2022, 02:18 PM IST
हरियाणा की तर्ज पर खिलाड़ियों के लिए उत्तराखंड शुरू करने जा रहा है ये खास छात्रवृत्ति, जानिए किसे मिलेगा फायदा

सार

उत्तराखंड में 8 से 16 वर्षीय छात्रों को जल्द ही खेल छात्रवृत्ति दी जाएगी। यह छात्रवृत्ति उनके प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी। माना जा रहा है कि हरियाणा की तर्ज पर ही उत्तराखंड ने भी ये शुरुआत की है।

देहरादून: उत्तराखंड में 8 से 16 साल के छात्रों को जल्द ही खेल छात्रवृत्ति दी जाएगी। छात्रों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए यह छात्रवृत्ति उन्हें प्रदान की जाएगी। हरियाणा की तर्ज पर ही सरकार मेधावी खिलाड़ियों के लिए इस खेल छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत करने जा रही है। इसके अलावा भी प्रदेश की कई खेल नीति का शासनादेश जल्द ही आ सकता है। 

गौरतलब है कि खेल मंत्री रेखा आर्य ने ही यमुना कॉलोनी में स्थित अपने आवास पर खेल विभाग की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड जल्द से जल्द जारी करने का आदेश दिया। इस दौरान बैठक में खेल विश्वविद्यालय के प्रस्ताव को लेकर भी चर्चा हुई। इस बीच विभागीय मंत्री ने सभी जिलों के डीएम को आदेश दिए कि खेल विश्वविद्यालय के लिए 100 एकड़ की जमीन की भी तलाश की जाए। 

स्पोर्टस कॉलेज को लेकर भी विचार

वहीं इसके साथ ही ऊधमसिंह नगर जनपद में बालिकाओं के लिए स्पोर्टस कॉलेज खोलने को लेकर भी विचार किया जा रहा है। खेल मंत्री की ओर से अधिकारियों को निर्देश भी दिए गए हैं। बैठक में निर्देशित किया गया है कि आदेशों और प्रस्तावों को समय से पूरा किया जाए। इसी के साथ 8 से 16 साल के बच्चों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित भी किया जाए। इसको लेकर जल्द ही खेल छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत भी की जाएगा। उनके द्वारा खेल छात्रवृत्ति का प्रस्ताव तैयार करने के लिए भी अधिकारियों को कहा गया है। 

जाहिरतौर पर खेल नीति का बड़ा खाका लगभग तैयार हो चुका है। लेकिन अभी तक इस नीति का शासनादेश नहीं हुआ है। शीघ्र ही नई खेल नीति शासनादेश जारी करने का आदेश भी दिया गया है।

अर्धनग्न हालत में मिला महिला का शव, कुछ दूर काली पन्नी में श्रृंगार का सामान और साड़ी को लेकर उठ रहे कई सवाल

गो-तस्कर अकबर बंजारा के खौफनाक सच ने सुरक्षा एजेंसियां को भी किया अलर्ट, इस तरह आईएसआई को पहुंच रहा था पैसा

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Cabinet Decision: लखनऊ मेट्रो फेज-1बी और मीरजापुर में नई यूनिवर्सिटी को मंजूरी, पशु चिकित्सा छात्रों का भत्ता तीन गुना बढ़ा
Yogi Cabinet Decision: यूपी में OBC आरक्षण आयोग को मंजूरी, लोहिया संस्थान को मिली 855 करोड़ की सौगात