बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बीच पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह आए सामने, इस बात पर जाहिर की नाराजगी

उत्तराखंड के पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने बीजेपी में शामिल होने की अटकलों को लेकर अपना पक्ष रखा। उन्होंने इन खबरों के पीछे साजिश का अंदेशा जताया। इसी के साथ कहा कि उनके इस्तीफे की खबर चलाने वालों को नोटिस भेजा गया है। 

Asianet News Hindi | Published : Apr 25, 2022 12:05 PM IST

देहरादून: पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने भाजपा में आने की अटकलों को खारिज कर दिया। इसी के साथ उन्होंने कांग्रेस विधायक के रुप में इस्तीफा देने की बात को पूरी तरह से खारिज किया। उन्होंने इसके पीछे साजिश की अंदेशा भी जताया।

इस्तीफे की खबर चलाने वालों को नोटिस 
प्रीतम सिंह की ओर से सोमवार को इसको लेकर प्रेस वार्ता की गई। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस विधायक के रूप में इस्तीफे की खबर चलाने वाले तीन पोर्टलों के खिलाफ उन्होंने मानहानि का नोटिस भी दिया है और मुकदमा दर्ज कराया है। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर उन्होंने साजिश का अंदेशा जताया है। जिस दौरान कांग्रेस नेता ने प्रेसवार्ता की उस समय प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा भी वहां मौजूद रहें।

गुटबाजी से क्षुब्ध हैं प्रीतम सिंह 
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही हार के कारणों को लेकर गुटबाजी का आरोप भी लगाया गया था। इन आरोपों को लेकर भी पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने खुलकर नाराजगी जाहिर की थी। प्रीतम सिंह चकराता विधानसभा क्षेत्र से लगातार छठी बार जीत दर्ज कर आए हैं। लेकिन वह इन दिनों राष्ट्रीय नेताओं के गुटबाजी के आरोपों से नाराज दिखाई पड़ रहे हैं।

प्रीतम सिंह की ओर से  राष्ट्रीय महामंत्री संगठन केसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव को भी निशाने पर लिया गया था। वहीं गुटबाजी के लगाए गए आरोपों को लेकर उन्होंने साफ किया था कि इसकी जांच राष्ट्रीय नेतृत्व के द्वारा की जानी चाहिए। अगर गुटबाजी के आरोप साबित होते हैं तो वह तत्काल ही विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे देंगे। 

उत्तराखंड में बनेगा देश का पहला जीआई बोर्ड, उत्पादों की मांग बढ़ाने से लेकर पलायन रोकने तक में मिलेगी सफलता

उत्तराखंड: सुरकंडा देवी मंदिर में रोपवे सेवा की हुई शुरुआत, जानिए पहले दिन कितने लोगों ने किया सफर

उत्तराखंड: बर्फ हटाकर रास्ता साफ करने में जुटी सेना, 22 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट

Share this article
click me!