उत्तरकाशी में भीषण सड़क हादसा, 150 फीट खाई में वाहन गिरने के बाद 3 की हुई मौत और 10 घायल

Published : May 27, 2022, 04:32 PM IST
उत्तरकाशी में भीषण सड़क हादसा, 150 फीट खाई में वाहन गिरने के बाद 3 की हुई मौत और 10 घायल

सार

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग डाबरकोट पर एक वाहन हादसे का शिकार हो गया। वाहन में तकरीबन 13 लोग सवार थे। इसमें 3 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई जबकि 10 घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। 

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग डाबरकोट, स्यानाचट्टी के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरे खाई में जा गिरा। इस वाहन में तकरीबन 13 लोग सवार थे। वाहन में सवार 3 लोगों की वहीं मौत हो गई। जबकि घायल 10 लोगों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जिन लोगों की मौत हुई है उसमें 2 पुरुष और 1 महिला शामिल है। 

अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ वाहन 
प्राप्त जानकारी के अनुसार यमुनोत्री से बाड़को की ओर वाहन जा रहा था। इसी बीच वह अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ की टीम राहत और बचाव के लिए पहुंची। रात का समय होने के चलते उन्हें खासा दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को रेस्क्यू कर 108 की मदद से बाड़कोड़ स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। इसी के साथ मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 

भयानक हादसे के बाद मौके पर ही हुई 3 की मौत
मामले को लेकर जानकारी देते हुए आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटेल ने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार सभी लोग महाराष्ट्र के रहने वाले थे। वाहन में कुल 13 लोग सवार थे। हादसा इतना अधिक भयावह था कि मौके पर ही तीन की मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने के साथ ही राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। टीमों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने तत्काल ही हादसे का शिकार लोगों के परिजनो ंको भी इस बारे में जानकारी दी। जिसके बाद अगली ही सुबह वह मौके पर पहुंचे। कुछ मामूली घायलों को जल्द ही डिस्चार्ज भी कर दिया जाएगा। 

नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में हुई मौत, लड़की पक्ष ने ससुरालीजनों पर लगाए गंभीर आरोप

मनचाहा दहेज न मिलने पर कई दिनों से नाराज था पति, पत्नी का रास्ता रोकने के बाद किया तेजाब से हमला

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद में बड़ा मोड़, आगरा में लाल किले के नीचे मूर्ति दबी होने का दावा

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

‘Read Now, सॉरी पापा…’ सुसाइड नोट ने खोले गाजियाबाद की तीन बहनों की मौत के राज
UP Police Constable Bharti 2025: सिपाही भर्ती परीक्षा तिथि घोषित, 32,679 पदों पर होगी भर्ती