वसुंधरा राजे और जितिन प्रसाद भी थे कनिका कपूर के साथ पार्टी में शामिल, कनिका हुई कोरोना पॉजिटिव तो मचा हड़कंप

Published : Mar 20, 2020, 06:00 PM IST
वसुंधरा राजे और जितिन प्रसाद भी थे कनिका कपूर के साथ पार्टी में शामिल, कनिका हुई कोरोना पॉजिटिव तो मचा हड़कंप

सार

लंदन से आने के बाद कनिका कपूर पूर्व सांसद अकबर अहमद डंपी के डालीबाग स्थित आवास पर एक हाई-प्रोफाइल पार्टी में शामिल हुईं थीं। इस पार्टी में 100 से ज्यादा सेलिब्रिटीज शामिल हुए थे

लखनऊ(Uttar Pradesh ).  बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कनिका कपूर के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद बाद राजधानी लखनऊ में हड़कंप मचा हुआ है। सूचना के अनुसार लंदन से आने के बाद कनिका कपूर पूर्व सांसद अकबर अहमद डंपी के डालीबाग स्थित आवास पर एक हाई-प्रोफाइल पार्टी में शामिल हुईं थीं। इस पार्टी में 100 से ज्यादा सेलिब्रिटीज शामिल हुए थे।पार्टी में कई बड़े नेता,नौकरशाह,और ज्यूडिशरी के लोग शामिल थे। पार्टी में राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ,उनके बेटे दुष्यंत सिंह ,व कांग्रेस के दिग्गज नेता जितिन प्रसाद भी शामिल थे। 

बता दें कि राजधानी लखनऊ में कोरोना पीड़ितों की बढ़ती संख्या से स्वास्थ्य विभाग भी परेशान है। हांलाकि सरकार और स्वास्थ्य विभाग की तरफ से इससे बचाव के तमाम इंतजाम किए गए हैं। पिछले सप्ताह लंदन से लखनऊ लौटी बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कनिका कपूर में भी कोरोना के लक्षण मिले हैं। कनिका ने अपने लंदन से लौटने की बात किसी को नहीं बताई थी और एयरपोर्ट पर थर्मल स्कैनिंग करने वाली टीम से बच कर निकल गईं थीं। अब कनिका के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद प्रशासन के हांथ-पांव फूल गए हैं। दरअसल जिस पार्टी में कनिका शामिल हुई थीं उसमे 100 से अधिक सेलीब्रिटीज शामिल थे। अब सभी का टेस्ट करवाना प्रशासन के लिए एक चुनौती है। 

वसुंधरा ने खुद को किया आईसोलेट
कनिका के पॉजिटिव पाए जाने के बाद वसुंधरा राजे ने खुद को आईसोलेट कर लिया ह। उनके बेटे सांसद दुष्यंत सिंह ने अपना कोरोना टेस्ट करवाया है जो अभी नेगेटिव आया है। इसके साथ ही जितिन प्रसाद भी आइसोलेशन में चले गए हैं। पार्टी में शामिल सभी लोगों को आईसोलेशन में रखने की कवायद की जा रही है। 

कई कार्यक्रम में शामिल हुईं थीं कनिका
महानगर स्थित शालीमार गैलेंट में कनिका कपूर की मां का घर है। जहां वे लन्दन से आने के बाद  रुकी थीं। कनिका के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उनकी मां का भी टेस्ट किया गया है जो निगेटिव आया है। साथ ही सभी पड़ोसियों के सैंपल केजीएमयू भेजे गए हैं। सभी को घर के अंदर ही क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है। उधर कनिका कपूर ने इस मामले में कहा है कि वे लंदन से मुंबई के रास्ते लखनऊ पहुंची थीं। मुंबई एयरपोर्ट पर उनकी पूरी स्क्रीनिंग हुई थी। उन्होंने कहा कि बेवजह बात का गलत मतलब बनाया जा रहा है। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

अपने ही 3 बच्चों को जिंदा दफनाने के लिए कब्र खोद रहा था शख्स, सामने आई खौफनाक कहानी
शुभम जायसवाल की तलाश तेज: ईडी ने 25 ठिकानों पर मारी दबिश, बड़े खुलासों की उम्मीद