नाबालिग से छेड़छाड़ के बाद आरोपियों ने मां को पीट पीटकर मार डाला, जमानत पर आए थे जेल से बाहर

Published : Jan 18, 2020, 10:55 AM ISTUpdated : Jan 18, 2020, 11:10 AM IST
नाबालिग से छेड़छाड़ के बाद आरोपियों ने मां को पीट पीटकर मार डाला, जमानत पर आए थे जेल से बाहर

सार

यूपी के कानपुर में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपियों ने पीड़िता की मां को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, करीब 8 दिन पहले आरोपियों ने पीड़िता की मां और मौसी को जमकर पीटा था। जिसके बाद दोनों का हैलट अस्पताल में इलाज चल रहा था। शुक्रवार को इलाज के दौरान मां की मौत हो गई।

कानपुर (Uttar Pradesh). यूपी के कानपुर में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपियों ने पीड़िता की मां को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, करीब 8 दिन पहले आरोपियों ने पीड़िता की मां और मौसी को जमकर पीटा था। जिसके बाद दोनों का हैलट अस्पताल में इलाज चल रहा था। शुक्रवार को इलाज के दौरान मां की मौत हो गई।

क्या है पूरा मामला
मामला चकेरी थाना क्षेत्र के जाजमऊ का है। आरोप है कि यहां रहने वाली महिला की बेटी से क्षेत्र में रहने आबिद, मिंटू, महफूज और जमील ने साल 2018 में छेड़छाड़ की थी। जिसका महिला ने केस दर्ज कराया था। मामले में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की और आरोपियों को सजा हो गई। लेकिन कुछ महीने जेल में रहने के बाद आरोपी कोर्ट से जमानत पर बाहर आ गए। जिसके बाद वे पीड़ित पक्ष पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे।

घर में घुसकर आरोपियों ने की मारपीट
मृतका के भाई ने कहा, हम लोग उस दिन ड्यूटी पर थे, बहनें घर पर थीं। 8 से 10 लोग घर पर घुसे और बहनों के साथ बदसलूकी की। घर से घसीट कर सभी को जमकर पीटा, जान से मारने की कोशिश की। हमलावरों के पास पत्थर और चापड़ थे। पुलिस को सूचना देने के बाद बहनों को 9 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार को एक बहन की मौत हो गई। उसकी लड़की से आरोपियों ने छेड़छाड़ की थी। केस वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। 

पुलिस ने बताई ये वजह
एसएसपी अंनतदेव ने बताया, साल 2018 में एक अभियोग पंजिकृत किया गया था। हमलावर सभी मुल्जिम थे और जमानत पर बाहर थे। कुछ दिन पहले आरोपियों ने एक महिला पर हमला किया। जिसकी 8 दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी की तलाश में पुलिस टीमों का गठन किया गया है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UPTET Exam 2026: 20 लाख छात्रों के लिए अलर्ट, सब कुछ आते हुए भी फेल करवा देंगी OMR शीट की ये 4 गलतियां!
UPTET Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड करते ही चेक कर लें ये 6 चीजें, वरना सेंटर पर एंट्री नहीं मिलेगी!