
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रवक्ता अनिल यादव ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफा देने के बाद एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने इसका कारण स्पष्ट किया। यूपी में अगले साल विधान सभा चुनाव हैं ऐसे में सपा प्रमुख अखिलेश यादव को गौतमबुद्धनगर में बड़ा झटका माना जा रहा है। अनिल यादव अखिलेश यादव के करीबी नेताओं में शुमार थे। वीडियो में उन्होंने सपा के कई कार्यकर्ताओं पर अपनी पत्नी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने खुलकर अपनी बात कही है सुनिए उन्होंने क्या कुछ कहा।
अनिल यादव का वीडियो
अनिल यादव ने अपने इस्तीफे में क्या लिखा
उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी और कांग्रेस की सोशल मीडिया इंचार्ज पंखुड़ी पाठक के खिलाफ समाजवादी के कुछ नेताओं ने अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं, इससे वह आहत हैं। उनका यहां तक कहना है कि उनके आरोपों पर कोई जवाब नहीं दिया गया। बताया जा रहा है कि इससे आहत होकर ही अनिल यादव ने यह कदम उठाया है।
कांग्रेस में जाने की भी हैं अटकलें
अनिल यादव की पत्नी पंखुड़ी कांग्रेस में सक्रिय रूप से जुड़ी हुईं है। ऐसे में राजनीतिक के जानकारों का कहना है कि अनिल यादव कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।