कांग्रेस छोड़ चुके आरपीएन सिंह को क्यों कहा जाता है 'राजा साहब', जानिए उनका इतिहास

आरपीएन सिंह कुशीनगर के शाही सैंथवार परिवार से ताल्लुख रखते हैं। वह केंद्रीय गृह राज्यमंत्री भी रहे चुके हैं। कांग्रेस ने उन्हें कई राज्यों का प्रभारी बनाया था। उनके पिता सीपीएन सिंह कांग्रेस के वफादार नेता थे। वह कुशीनगर से सांसद भी रहे थे। वह 1980 में इंदिरा सरकार में रक्षा राज्यमंत्री बनाया गया था। आरपीएन सिंह का पूरा नाम कुंवर रतनजीत प्रताप नारायण सिंह है। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 25, 2022 9:08 AM IST

लखनऊ: वैसे तो ठंड इन दिनों अपने शबाब पर है लेकिन उत्तर प्रदेश में की सियासत में काफी काफी गर्मी है। सभी राजनीतिक दल लगातार जनता के बीच बने हुए हैं। लेकिन अभी भी नेता लगातार पार्टी छोड़ रहे हैं वहीं दूसरे दलों में शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस के कद्दावर नेता जिनको राजा साहब के नाम से भी जाना जाता है। आज इस कद्दावर नेता ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। 

RPN Singh का व्यक्तिगत परिचय
आरपीएन सिंह (RPN  SIngh) कुशीनगर के शाही सैंथवार परिवार से ताल्लुख रखते हैं। वह केंद्रीय गृह राज्यमंत्री भी रहे चुके हैं। कांग्रेस ( Congress) ने उन्हें कई राज्यों का प्रभारी बनाया था। उनके पिता सीपीएन सिंह कांग्रेस के वफादार नेता थे। वह कुशीनगर से सांसद भी रहे थे। वह 1980 में इंदिरा सरकार में रक्षा राज्यमंत्री बनाया गया था। आरपीएन सिंह का पूरा नाम कुंवर रतनजीत प्रताप नारायण सिंह है। उन्हें पडरौना का राजा साहेब भी कहा जाता है। उन्हें इसी नाम से जाना जाता है आरपीएन सिंह का जन्म 25 अुप्रैल 1964 को दिल्ली में हुआ था। वह क्षत्रिय परिवार से हैं। उन्होंने 2002 में पत्रकार सोनिया सिंह से शादी की। उनकी तीन बेटियां हैं।

आरपीएन सिंह का राजनीतिक इतिहास
1997 से 1999 तक उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। आरपीएन सिंह पडरौना से 1996 में पहली बार विधायक चुने गए। इसके बाद वह कुशीनगर से लोकसभा सांसद बने। 2003 से 2006 तक AICC के सचिव रहे। 2009 में पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़े और तत्कालीन सपा सरकार के दिग्गज नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को हराकर सांसद बने। 2011 की कांग्रेस सरकार में केंद्रीय पेट्रोलियम एवम प्राकृतिक गैस मंत्री राज्य मंत्री रहे। 2012 में केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग और कॉरपोरेट मामलों के राज्यमंत्री रहे। 2013 से 2014 तक केंद्रीय गृह राज्य मंत्री रहे। आपको बता दें बीते दो लोकसभा चुनाव भाजपा के कैंडिडेट से हार रहे हैं।

स्टार प्रचारक फिर भी छोड़ी पार्टी
केन्द्र की मनमोहन सिंह सरकार में मंत्री रहे कुशीनगर के शाही सैंथवार परिवार के आरपीएन सिंह को कांग्रेस ने सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान के लिए 30 सदस्यीय स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया, लेकिन एक दिन बाद ही वह पार्टी छोड़ रहे हैं। पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरपीएन सिंह आज नई दिल्ली में भाजपा में शामिल होंगे। केन्द्र में आरपीएन सिंह गृह राज्य मंत्री की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
यूपी चुनाव 2022: कांग्रेस नेता RPN सिंह ने दिया इस्तीफा, कल ही पार्टी ने बनाया था स्टार प्रचारक

Share this article
click me!