नौकर के साथ पत्नी के थे अवैध संबंध, दोस्त के साथ मिलकर की हत्या फिर लगा ली फांसी

Published : May 25, 2022, 06:59 PM IST
नौकर के साथ पत्नी के थे अवैध संबंध, दोस्त के साथ मिलकर की हत्या फिर लगा ली फांसी

सार

नौकर के साथ पत्नी के अवैध संबंधो को लेकर युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर हत्याकर फांसी लगा ली। दोनों ने खेत में बुलाकर शराब पिलाई उसकी बाद वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने इसका खुलासा बुधवार यानी 25 मई को कर दिया है।

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के जिले सहारनपुर के थाना नानौता के गांव सोना अर्जुनपुर से दर्दनाक हत्या का मामला सामने आया है। गांव के खेत मलिक विनोद और नौकर प्रवीण का शव 22 अप्रैल को खेत में मिला था। लेकिन विनोद ने खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वहीं नौकर प्रवीण को विनोद और उसके दोस्त रोहित ने मिलकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इसका खुलासा बुधवार यानी 25 मई को कर दिया है। दोनों दोस्तों ने मिलकर नौकर प्रवीण का फावड़े से गला और हाथ काटकर हत्या की थी।

नौकर को फोन करके खेत में था बुलाया
मामला के खुलासे के बाद पुलिस ने हत्यारोपी रोहित को गिरफ्तार कर लिया है। रोहित से पूछताछ में पता चला कि रोहित का विनोद की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे जबकि नौकर प्रवीण भी उसपर बुरी नियत रखता था। उसने बताया कि विनोद ने अपने नौकर प्रवीण को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयोग की गई एक ईट और एक फावड़ा बरामद किया है। आगे बताता है कि 19 अप्रैल को फोन कर विनोद ने प्रवीण को खेत पर बुलाया था। जिसके बाद प्रवीण अपने घर से खेत पर जाने की बात कहकर निकल जाता है।

मालिक ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या 
नौकर प्रवीण खेत पर पहुंचा तो विनोद का दोस्त रोहित भी था। तीनों ने बैठकर शराब पी लेकिन वहीं जब प्रवीण को नशा चढ़ गया तो रोहित के पास रखी ईट प्रवीण के सिर में मार दी। जिससे प्रवीण की मौत हो गई। दोनों ने प्रवीण के शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। दोनों की योजना के तहत प्रवीण के शव से एक हिस्सा काटते और दूसरे के खेत में दबा देते थे। उधर, प्रवीण के परिजन विनोद पर दबाव बना रहे थे। जिससे वह परेशान हो गया और विनोद ने 22 अप्रैल को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

नौकर प्रवीण को रास्ते से हटाने की बनाई योजना
पुलिस ने गिरफ्तार हत्यारे रोहित से पूछताछ की तो रोहित ने यह भी बताया कि मेरा अपने दोस्त विनोद की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे। वहीं नौकर प्रवीण भी पूनम पर बुरी नियत रखता था। प्रवीण की हरकतों का रोहित और विनोद को भी पता चल गया था। आगे बताता है कि विनोद ने तो अपनी पत्नी के साथ प्रवीण को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। जिसके बाद विनोद ने नौकर प्रवीण को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। उसमें उसने मुझे भी शामिल किया। रोहित ने बताया कि मैं भी खुश था कि रास्ते से एक कांटा हट जाएगा लेकिन विनोद ने पकड़े जाने के डर से आत्महत्या कर ली।

बदबू आने पर नौकर प्रवीण का मिला शव
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस, SOG टीम और फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई थी। खेत मालिक विनोद का शव पेड़ से उतारा जा रहा था। लेकिन इसी बीच किसी चीज के सड़ने की बदबू आ गई। बदबू इतनी ज्यादा आ रही थी कि कोई भी खेत में खड़ा नहीं हो पा रहा था। जिसकी जांच की गई तो विनोद के शव के करीब 200 मीटर एक ट्यूबैल में प्रवीण का क्षत-विक्षत शव मिला। शव का सर और एक हाथ धड़ से अलग था। रोहित और मृतक विनोद ने सर और धड़ को करीब 500 मीटर दूर एक दूसरे के खेत में गड्‌ढ़ा खोदकर दाब दिया था। हालांकि कुछ देर बाद सर और धड़ मिल गए थे। इस पूरे मामले पर एसपी देहात सूरज राय का कहना है कि नौकर प्रवीण की हत्या खेत के मालिक विनोद और रोहित ने मिलकर की थी। लेकिन विनोद ने पकड़े जाने के डर से आत्महत्या कर ली थी। मृतक विनोद की पत्नी पूनम के रोहित और प्रवीण से अवैध संबंध थे। जिसकी वजह से रोहित ने अपने नौकर प्रवीण को रास्ते से हटाने के लिए वारदात को अंजाम दिया।

अमरोहा में कुदरत की आफत ने तीन मजदूरो का हमेशा के लिए सुलाया, सात गंभीर रूप से घायल

बारात, शराब व युवक की मौत, दूल्हा हो गया फरार और दुल्हन करती रही इंतजार, जानिए क्या है पूरा मामला

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश के लखनऊ-कानपुर, आगरा-मेरठ से गोंडा तक तपती गर्मी, राहत के आसार कम
UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ से प्रयागराज तक गर्मी का कहर, जानें 10 प्रमुख जिलों का मौसम