गांव की 50 महिलाओं के खातों से 60 लाख की रकम ले उड़ी महिला, 'वसूली एजेंट' को देखकर पीड़िता ने उठा भयानक कदम

यूपी के वाराणसी में ग्रामीण बैंकों से महिलाओं के नाम पर एक महिला ने 60 लाख का लोन उठाया। पीड़ितों का आरोप है कि महिला पैसे लेकर फरार हो गई। इस घटना के बाद जब पीड़ित महिलाओं के घर पर बैंकों की ओर से एजेंट रिकवरी के लिए पहुंच रहे हैं तो एक महिला ने परेशान होकर आत्महत्या का प्रयास किया। 

Hemendra Tripathi | Published : Jun 20, 2022 8:38 AM IST

वाराणसी: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में बढ़ते ठगी के मामलों को गंभीर से लेते हुए जैसे जैसे यूपी पुलिस (UP Police) एक्टिव होती जा रही है। वैसे वैसे अब पुरुषों के साथ साथ महिलाएं भी इस ठगी के खेल में अपनी अहम भूमिका दर्शाती हुई नजर आ रही हैं। इसी से जुड़ा एक ताजा मामला यूपी के वाराणसी से सामने आया, निजी ग्रामीण बैंकों से महिलाओं के नाम पर एक महिला ने 60 लाख का लोन उठाया। पीड़ितों का आरोप है कि महिला पैसे लेकर फरार हो गई। इस घटना के बाद जब पीड़ित महिलाओं के घर पर बैंकों की ओर से एजेंट रिकवरी के लिए पहुंच रहे हैं तो एक महिला ने परेशान होकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालाकि, परिजनों की कड़ी मशक्कत के बाद उसे बचा लिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में पीड़ित महिलाओं की ओर से स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। 

गांव की 50 महिलाओं के साथ हुई धोखाधड़ी
पूरा मामला वाराणसी के परिजनपुर का है। जहां पीड़ित महिलाओं ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गांव की रहने वाली एक महिला ने धोखे से लगभग 50 महिलाओं का खाता कई छोटे ग्रामीण बैंकों में खुलवाकर सबके नाम से लोन करा लिया। जब महिलाओं के खाते में पैसा आ गया तो सभी महिलाओं से अंगूठा लगवाकर उनके खाते से लगभग 60 लाख रुपये निकाल लिए। एक सप्ताह बाद जब बैंकों के एजेंट वसूली के लिए पहुंचे तो महिलाओं को मालूम चला कि सभी के नाम पर एक लाख से 50 हजार तक लोन हुआ है। 

Latest Videos

वसूली के लिए एजेंट ने बनाया दबाव तो घबराई महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास
अलग अलग बैंकों में खाता खुलवाने वाली महिलाओं के घर पर पहुंचे एजेंटों ने जब महिलाओं पर पैसा जमा कराने का दबाव बनाया तो शर्मिला देवी नाम की महिला ने वसूली के डर से घर में फंदा लगा लिया। हालाकि, तुरंत परिजनों से अस्पताल में उसे भर्ती कराया। जिससे उसकी जान बच सकी। 

धोखाधड़ी के बाद फरार हुई महिला, जांच में जुटी पुलिस
थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि घटना के बाद पीड़ित गुड्डी देवी, मंजू देवी, लुकमीना देवी शीला देवी, अन्नो देवी, कविता देवी, निर्मला देवी, गुड़िया देवी, लाली देवी, तारा देवी, सुशीला, खुशबू प्रतिमा, सुनैना देवी ने थाने पर उक्त महिला के खिलाफ तहरीर दी है, जिस आधार पर जांच की जा रही है। इसके साथ पीड़ित महिलाओं की तहरीर पर आरोपी महिला के घर पर दबिश दी गई। हालाकि, जिस समय पुलिस टीम उसके घर पहुंची, तब वह मौके पर नहीं मिली। इतना ही नहीं, आरोपी महिला के परिवार के लोग भी घर से फरार है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की गंभीर से जांच कराई जा रही है।

डेढ़ साल की बच्ची को लेकर रिश्तेदारी में जा रहा था परिवार, सड़क हादसे में चली गई मासूम की जान

Share this article
click me!

Latest Videos

Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका
नवरात्रि 2024: कन्या पूजन करते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।
इन 8 जगहों पर अगर किया शर्म तो बर्बाद हो जाएगा जीवन!
जवानों का सबसे खतरनाक एक्शन, एक झटके में 28 नक्सली ढेर, जानें मुख्यमंत्री ने क्या कहा