मकर संक्रांति पर CM योगी ने बाबा गोरखनाथ को लगाया भोग, भक्तों के उमड़े हुजूम ने चढ़ाई खिचड़ी

Published : Jan 15, 2020, 11:46 AM ISTUpdated : Jan 15, 2020, 11:51 AM IST
मकर संक्रांति पर CM योगी ने बाबा गोरखनाथ को लगाया भोग, भक्तों के उमड़े हुजूम ने चढ़ाई खिचड़ी

सार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मकर संक्रांति के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में तड़के 3:30 बजे खास पूजा-आरती की और महारोट के प्रसाद से बाबा गोरखनाथ को भोग लगाया। इसके बाद मंदिर के कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए, जिसके बाद भारी संख्या में भक्तों ने बाबा गोरखनाथ के दर्शन किए और खिचड़ी चढ़ाई।

गोरखपुर (Uttar Pradesh). सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मकर संक्रांति के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में तड़के 3:30 बजे खास पूजा-आरती की और महारोट के प्रसाद से बाबा गोरखनाथ को भोग लगाया। इसके बाद मंदिर के कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए, जिसके बाद भारी संख्या में भक्तों ने बाबा गोरखनाथ के दर्शन किए और खिचड़ी चढ़ाई। 

सीएम योगी ने सभी श्रद्धालुओं का किया अभिनंदन
सीएम योगी ने सबसे पहले सुख-समृद्धि की कामना के साथ मंदिर की ओर से बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाई। इसके बाद नेपाल राजपरिवार की ओर से नेपाल राष्ट्र के कल्याण और मंगल कामना के साथ श्रीनाथजी को खिचड़ी अर्पित की। पूजा अर्चना के बाद योगी ने कहा, मकर संक्रान्ति (खिचड़ी) के अवसर पर शिवावतारी महायोगी गुरु गोरक्षनाथ को आस्था की पवित्र खिचड़ी चढ़ाने देश-विदेश से आए सभी श्रद्धालुजनों का हार्दिक अभिनंदन। उत्तरायण सूर्यदेव आप सभी के जीवन को ज्ञान और समृद्धि के प्रकाश से आलोकित करें। भगवान गोरक्षनाथ की कृपा सभी पर बनी रहे।

सुबह 4 बजे खुले आम श्रद्धालुओं के लिए कपाट
सीएम योगी के पूजा करने के बाद सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खोले गए। कपाट खुलते ही गुरु गोरक्षनाथ और हर-हर महादेव के जय घोष के साथ श्रद्धालुओं का हुजूम मंदिर परिसर में उमड़ पड़ा। ठंड और कोहरे के बावजूद श्रद्धालुओं की भीड़ पर कोई असर नहीं पड़ा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मन्दिर में स्वयंसेवक और पुलिस-प्रशासन के लोग जगह-जगह पर तैनात किए गए थे।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 25 July 2026: गुजरात में बहुत भारी बारिश, दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, महाराष्ट्र समेत 8 राज्यों में मौसम का अलर्ट, IMD अपडेट
Weather Forecast 24 July 2026: दिल्ली से मुंबई तक बारिश, इन 7 राज्यों में कहीं गरजेंगे बादल तो कहीं तूफान का अलर्ट