यूपी में सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे योगी आदित्यनाथ, भाजपा गठबंधन की बैठक के बाद शुरू होगा कार्यक्रम

Published : Mar 24, 2022, 01:01 PM IST
यूपी में सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे योगी आदित्यनाथ, भाजपा गठबंधन की बैठक के बाद शुरू होगा कार्यक्रम

सार

यूपी विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता का चुनाव करेंगी। कार्यवाहक सीएम योगी आदित्यनाथ शाम को करीब पांच बजे राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के समक्ष 273 विधायकों के समर्थन से सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बहुमत जीत के साथ सत्ता में दोबारा वापसी कर रही भारतीय जनता पार्टी की जीत का जश्न तो सबने मना लिया। लेकिन 25 मार्च के लिए राज्य में बहुत ही जोरो शोरो से काम चल रहा है। योगी आदित्यनाथ लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने की तैयारी में हैं। भारतीय जनता पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत मिलने के बाद 37 साल बाद राज्य में किसी एक दल की सरकार की लगातार दूसरी बार ताजपोशी होगी। राजधानी लखनऊ के लोक भवन में भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की बैठक के बाद योगी आदित्यनाथ सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। इस बैठक में भाजपा के साथ गठबंधन अपना दल और निषाद पार्टी के विधायक भी शामिल होंगे। 

राजभवन में राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा करेंगे पेश  
लोकभवन में हुई बैठक के दौरान ही उप मुख्यमंत्री के नामों की घोषणा भी होगी। प्रदेश में डिप्टी सीएम दो होंगे या तीन यह भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में तय होगा। भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद योगी आदित्यनाथ शाम को करीब पांच बजे राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के समक्ष 273 विधायकों के समर्थन से सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। इस दौरान उत्तर प्रदेश में भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के पर्यवेक्षक अमित शाह, राधामोहन सिंह तथा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान, सह पर्यवेक्षक रघुवर दास की मौजूदगी में लोकभवन में भाजपा विधायक दल की बैठक में भाजपा के 255, अपना दल (एस) के 12 तथा निषाद पार्टी के छह विधायक भी रहेंगे।

37 साल के इतिहास को भारतीय जनता पार्टी ने तोड़ा
यूपी में भारतीय जनता पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनाव में इसका इतिहास ही बदल दिया। 37 साल बाद सत्ता में वापसी का इतिहास रचने वाले योगी आदित्यनाथ गुरुवार को फिर विधायक दल के नेता चुने जाएंगे। राज्य में दोबारा सत्ता की कमान योगी आदित्यनाथ के ही हाथ में होगी। यह पहले से ही तय था, लेकिन इसकी औपचारिक घोषणा केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाए गए गृहमंत्री अमित शाह, सह-पर्यवेक्षक रघुवर दास और प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में होने वाली भाजपा विधायक दल की बैठक में होगी।

योगी के शपथ समारोह में साधु-संत भी आएंगे  
प्रदेश की राजधानी लखनऊ के शहीद पथ स्थित अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह की मौजूदगी में योगी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। योगी आदित्यनाथ के साथ अन्य मंत्री भी शपथ लेंगे। इस भव्य समारोह में कई केंद्रीय मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी, साधु-संत, उद्योगपति, विभिन्न क्षेत्रों के गण्यमान्यजन शामिल होंगे। देशभर के प्रमुख विपक्षी नेताओं को भी न्योता भेजा जा चुका है। साथ ही शहर को भी दुल्हन की तरह सजाने के लिए नगर निगम जोरो शोरो से लगा हुआ है।

AIMIM ने यूपी व जिला स्तर की सभी इकाइयां की भंग, जानिए आखिर क्या है कारण?

मेरठ में डीन पर हमले के बाद गिरफ्तारी से बचने की कोशिश में लगी प्रो. आरती, चला ये नया दांव

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

उत्तर प्रदेश बना ग्लोबल निवेशकों की पहली पसंद, योगी सरकार की नीतियों से बढ़ा अंतरराष्ट्रीय भरोसा
ग्रामीण आजीविका मिशन: मीरजापुर की सुशीला देवी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल