वीडियो डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। बिहार के 16 जिलों की 71 सीटों पर मतदान हो रहा है। बिहार में इस बार मुख्य मुकाबला NDA और महागठबंधन के बीच है। कोरोना महामारी के बीच हो रहे चुनावों के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने वोट डाला। इससे पहले उन्होंने मंदिर पहुंच आरती की। उसके बाद वोट डालने के लिए बूथ पहुंचे लेकिन वहां ईवीएम खराब मिला। जिसके जिससे नाराज होकर वह सीढ़ियों पर बैठ गए। करीब एक घंटे के इतंजार के बाद जब ईवीएस सही हुआ तो उन्होंने अपना वोट डाला।