पटना में केंद्रीय मंत्री पर भड़का एक यंग लीडर, गुस्से में मुंह पर फेंकी स्याही

पटना में केंद्रीय मंत्री पर भड़का एक यंग लीडर, गुस्से में मुंह पर फेंकी स्याही

Published : Oct 15, 2019, 12:49 PM ISTUpdated : Oct 15, 2019, 01:59 PM IST

पटना में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के ऊपर स्याही फेंके जाने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। स्याही फेंकने वाला युवक पटना में जलभराव से गुस्से में था। युवक 'जाप' का नेता बताया जाता है।
 

पटना. पटना में बाढ़ के बाद डेंगू का शिकार बने लोगों से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे को एक युवक के गुस्से से गुजरना पड़ गया। चौबे पीएमसीएच हॉस्पिटल में भर्ती डेंगू के मरीजों से से निकलकर जैसे ही गेट के पास पहुंचे एक युवक ने उनके ऊपर स्याही फेंक दी। इससे पहले कि मंत्री के सुरक्षाकर्मी उसे दबोच पाते, वो चीते की रफ्तार से वहां से भाग खड़ा हुआ। युवक का नाम निशांत झा बताया जाता है। उसने एक न्यूज चैनल को बताया कि वो 'जन अधिकार पार्टी(जाप)' का युवा प्रदेश का सचिव है। युवक के मुताबिक, वो पटना में जलभराव के लिए सरकार को दोषी मानता है। इस घटना पर चौबे ने नाराजगी जताते हुए इसके लिए जाप के अध्यक्ष पप्पू यादव को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की गंदी राजनीति से पता नहीं क्या हासिल कर लेंगे।

23:25Nitish Kumar ने PM Modi का जिक्र कर विपक्ष को दी चेतावनी! देखें पूरा बयान
03:58पप्पू यादव का बिहार सरकार पर निशाना, कहा- Nitish Kumar के रहते बुलडोजर एक्शन संभव नहीं
01:53ये खड़ा हो ना भाई! बिहार विधानसभा में दिखा CM Nitish Kumar का पुराना अंदाज
05:42Bihar में महागठबंधन टूट की ओर बढ़ चुका है? राजद-कांग्रेस विवाद से सियासत, Pappu Yadav ने दिया जवाब
04:43लालू परिवार के 20 साल पुराने बंगले पर नया संकट! क्या रहेगा न्यू एड्रेस
03:08बिहार में बुलडोज़र मॉडल लागू? सरकार ने दी बड़ी चेतावनी
03:10CM बनने के बाद Action Mode में आए CM नीतीश कुमार, विकास कार्यों को लेकर दिया कड़ा निर्देश!
10:08बिहार कांग्रेस में जबरदस्त 'बवाल' पप्पू यादव को देखते ही 'वापस जाओ' के लगा दिए नारे
03:28विपक्ष ने Samrat Choudhary को बताया अपराधी… Nitish सरकार का फैसला चौंकाएगा!
19:11PK ने तोड़ा मौन व्रत! बिहार चुनाव 2025 की बड़ी हार के बाद क्या कहा?