दूसरी औरत के साथ शादी करने जा रहा था पति, पत्नी ने रोका तो बाल से घसीट कर गांव में घुमाया

दूसरी औरत के साथ शादी करने जा रहा था पति, पत्नी ने रोका तो बाल से घसीट कर गांव में घुमाया

Published : Jun 30, 2020, 06:01 PM IST

बिहार के वैशाली जिले के भगवानपुर में एक लड़की को गांव के लोगों ने सड़क पर पीट दिया। महिलाओं ने उसे थप्पड़ मारे तो युवकों ने बाल पकड़कर घसीटा। लड़की अपने प्रेमी की शादी की खबर सुन घर से भागकर आई थी। पंचायत के बाद उसकी शादी प्रेमी के साथ करा दी गई। भगवानपुर प्रखंड के हुसैना खुर्द की एक लड़की की शादी मुजफ्फरपुर के शाहपुर के लड़के से तय थी। 25 जून को बारात आने वाली थी। घर में शादी की पूरी तैयारी हो गई थी। मंडप बन गया था और विवाह के रस्म निभाए जा रहे थे इसी बीच बुधवार को एक लड़की ऑटो में सवार होकर गांव पहुंची और खुद को उस लड़के की पत्नी बताया जो बारात लेकर आने वाला था। यह सुन गांव के लोग भड़क गए। महिलाओं ने लड़की को ऑटो से खींचकर उतारा और पिटाई शुरू कर दी। 
 

वीडियो डेस्क। बिहार के वैशाली जिले के भगवानपुर में एक लड़की को गांव के लोगों ने सड़क पर पीट दिया। महिलाओं ने उसे थप्पड़ मारे तो युवकों ने बाल पकड़कर घसीटा। लड़की अपने प्रेमी की शादी की खबर सुन घर से भागकर आई थी। पंचायत के बाद उसकी शादी प्रेमी के साथ करा दी गई। भगवानपुर प्रखंड के हुसैना खुर्द की एक लड़की की शादी मुजफ्फरपुर के शाहपुर के लड़के से तय थी। 25 जून को बारात आने वाली थी। घर में शादी की पूरी तैयारी हो गई थी। मंडप बन गया था और विवाह के रस्म निभाए जा रहे थे इसी बीच बुधवार को एक लड़की ऑटो में सवार होकर गांव पहुंची और खुद को उस लड़के की पत्नी बताया जो बारात लेकर आने वाला था। यह सुन गांव के लोग भड़क गए। महिलाओं ने लड़की को ऑटो से खींचकर उतारा और पिटाई शुरू कर दी। 

युवकों ने बाल पकड़ सड़क पर घसीटा
महिलाओं ने सड़क पर लड़की को काफी देर तक पीटा। इस दौरान गांव के कुछ युवक भी जुट गए। युवकों ने भी लड़की के साथ मारपीट की। बाल पकड़कर उसे सड़क पर घसीटा। इसके बाद उसे खींचते हुए ले गए और एक रूम में बंद कर दिया। गांव के लोग जुटे और लड़की से पूछताछ की गई। लड़की ने बताया कि मेरी शादी उस लड़के से पहले हो चुकी है जिसकी बारात इस गांव में आने वाली है। हम दोनों ने कोर्ट मैरिज किया था। यह सुन लड़की (जिसकी शादी होने वाली थी) के पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। गांव के लोगों ने मामले के हल के लिए पंचायत बुलाया। पंचायत में लड़का और उसके पिता को भी बुलाया गया। लड़के ने अपने प्रेम प्रसंग को स्वीकार किया, जिसके बाद पहले से तय विवाह रोक दिया गया। बुधवार रात को मंदिर में लड़के की शादी उसकी प्रेमिका से कराई गई। शादी के बाद लड़का अपनी पत्नी को साथ लेकर घर लौट गया।


 

23:25Nitish Kumar ने PM Modi का जिक्र कर विपक्ष को दी चेतावनी! देखें पूरा बयान
03:58पप्पू यादव का बिहार सरकार पर निशाना, कहा- Nitish Kumar के रहते बुलडोजर एक्शन संभव नहीं
01:53ये खड़ा हो ना भाई! बिहार विधानसभा में दिखा CM Nitish Kumar का पुराना अंदाज
05:42Bihar में महागठबंधन टूट की ओर बढ़ चुका है? राजद-कांग्रेस विवाद से सियासत, Pappu Yadav ने दिया जवाब
04:43लालू परिवार के 20 साल पुराने बंगले पर नया संकट! क्या रहेगा न्यू एड्रेस
03:08बिहार में बुलडोज़र मॉडल लागू? सरकार ने दी बड़ी चेतावनी
03:10CM बनने के बाद Action Mode में आए CM नीतीश कुमार, विकास कार्यों को लेकर दिया कड़ा निर्देश!
10:08बिहार कांग्रेस में जबरदस्त 'बवाल' पप्पू यादव को देखते ही 'वापस जाओ' के लगा दिए नारे
03:28विपक्ष ने Samrat Choudhary को बताया अपराधी… Nitish सरकार का फैसला चौंकाएगा!
19:11PK ने तोड़ा मौन व्रत! बिहार चुनाव 2025 की बड़ी हार के बाद क्या कहा?