बिहार में बाढ़ का भयावह मंजर, 10 साल का टूटा रिकॉर्ड, खतरे को देख रेड अलर्ट

बिहार में बाढ़ का भयावह मंजर, 10 साल का टूटा रिकॉर्ड, खतरे को देख रेड अलर्ट

Published : Sep 29, 2019, 01:25 PM ISTUpdated : Sep 30, 2019, 01:13 AM IST

बिहार में शुक्रवार रात से जारी भारी बारिश की वजह से हाहाकार मचा हुआ है। बारिश से जुड़ी घटनाओं की वजह से अब तक यहां 13 लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में रेड अलर्ट और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। आलम यह है कि कई जगह सड़कों पर नाव चल रही हैं। 
 

पटना. बिहार में शुक्रवार रात से जारी भारी बारिश की वजह से लोगों में हाहाकार मचा हुआ है। पटना से लेकर भागलपुर तक हर ओर पानी ही पानी नजर आ रहा है। राज्य में बारिश से जुड़ी घटनाओं की वजह से अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में रेड अलर्ट और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। सीएम नीतीश कुमार ने इन जिलों में 2 से 3 दिन तक की छुट्टी घोषित कर दी है। पटना सहति कई दूसरे जिलों में  एनडीआरएफ के 60 और एसडीआरएफ जवानों ने कमान संभाल रखी है।

राजधानी में चल रही नाव और जेसीबी
बिहार की राजधानी पटना के हाल बहुत बुरे हैं। यहां बाढ़ जैसे हालत बन गए हैं, शहर के अधिकतर सड़कें पूरी तरह से डूब चुकी हैं। राज्य के कई रेल मार्ग बारिश की वजह से बंद हैं। पटना शहर का यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। निचले इलाकों से लोगों को जेसीबी के जरिए निकाला जा रहा है। आलम है कि कई जगह सड़कों पर नाव चल रही हैं। 

पटना में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा
पटना में शनिवार को बारिश का पिछले 10 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। पटना में शनिवार को 177 मिमी बारिश हुई। इससे पहले 3 सितंबर 2013 को चौबीस घंटे के दौरान 158 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। पटना के  इकोपार्क और पटना जू के इलाके में घुटनों तक पानी भरा हुआ है। इस VIP एरिया रहने वाले बड़े-बढ़े अधिकारियों और मंत्री-विधायकों के बंगलों में पानी भर गया है। राज्य की डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी से लेकर प्रदेश के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा के आवास में भी पानी भर गया है।
 

23:25Nitish Kumar ने PM Modi का जिक्र कर विपक्ष को दी चेतावनी! देखें पूरा बयान
03:58पप्पू यादव का बिहार सरकार पर निशाना, कहा- Nitish Kumar के रहते बुलडोजर एक्शन संभव नहीं
01:53ये खड़ा हो ना भाई! बिहार विधानसभा में दिखा CM Nitish Kumar का पुराना अंदाज
05:42Bihar में महागठबंधन टूट की ओर बढ़ चुका है? राजद-कांग्रेस विवाद से सियासत, Pappu Yadav ने दिया जवाब
04:43लालू परिवार के 20 साल पुराने बंगले पर नया संकट! क्या रहेगा न्यू एड्रेस
03:08बिहार में बुलडोज़र मॉडल लागू? सरकार ने दी बड़ी चेतावनी
03:10CM बनने के बाद Action Mode में आए CM नीतीश कुमार, विकास कार्यों को लेकर दिया कड़ा निर्देश!
10:08बिहार कांग्रेस में जबरदस्त 'बवाल' पप्पू यादव को देखते ही 'वापस जाओ' के लगा दिए नारे
03:28विपक्ष ने Samrat Choudhary को बताया अपराधी… Nitish सरकार का फैसला चौंकाएगा!
19:11PK ने तोड़ा मौन व्रत! बिहार चुनाव 2025 की बड़ी हार के बाद क्या कहा?