Video: कैमरे पर छलका तेजप्रताप यादव का दर्द... पत्नी ऐश्वर्या पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- बर्बाद कर दिया

Video: कैमरे पर छलका तेजप्रताप यादव का दर्द... पत्नी ऐश्वर्या पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- बर्बाद कर दिया

Published : Jul 20, 2022, 03:12 PM IST

तेजप्रताप और एश्वर्या की शादी 2018 में हुई थी। दोनों अनबन के बाद अलग हो गए तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। तलाक की खबरों के बीच तेजप्रताप यादव ने फेसबुक पर लाइव आकर अपनी पत्नी पर गंभीर आऱोप लगाए हैं 

वीडियो डेस्क। राजद सुप्रिमो लालू प्रसाद के बड़े बेटे विधायक तेज प्रताप यादव ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ हमला बोला है। पत्नी ऐशवर्या राय के खिलाफ भी उन्होंने कई बातें कहीं। फेसबुक पेज पर लाइव आकर उन्होंने अपने ससुराल वालों पर कई आरोप लगाए। तेज प्रताप यादव ने कहा कि ससुराल वाले उनके अलावे उनके परिवार वालों को भी परेशान कर रहे हैं। पिता लालू प्रसाद यादव, मां राबड़ी देवी, भाई तेजस्वी यादव समेत उनकी बहनों को भी ससुराल वालों द्वारा परेशान किया जा रहा है। पैसों की मांग की जा रही है।

उनके परिवार को बर्बाद करने की ससुराल वाले साजिश रच रहे हैं। तेज प्रताप ने कहा कि उन्हें ज्यादा परेशान किया गया तो वे चुप नहीं बैठेंगे। उनके पिता की तबीयत खराब होने के कारण वे अस्पताल में भर्ती हैं। बावजूद उन्हें बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। तेज प्रताप ने कुछ मीडिया वालों पर भी हमला बोला। कहा कि उनके खिलाफ कुछ मीडिया वाले गलत खबर चला रहे हैं। आरएसएस पैसे देकर मीडिया में गलत खबरें चला रही है। उनके पास कई ऐसे वीडियो क्लिप्स हैं, जिसमें उनकी मां को गंदी-गंदी गालियां ससुराल वालों द्वारा दी गई। आपको बता दें कि तेजप्रताप और एश्वर्या की शादी 2018 में हुई थी। दोनों अनबन के बाद अलग हो गए तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। 

23:25Nitish Kumar ने PM Modi का जिक्र कर विपक्ष को दी चेतावनी! देखें पूरा बयान
03:58पप्पू यादव का बिहार सरकार पर निशाना, कहा- Nitish Kumar के रहते बुलडोजर एक्शन संभव नहीं
01:53ये खड़ा हो ना भाई! बिहार विधानसभा में दिखा CM Nitish Kumar का पुराना अंदाज
05:42Bihar में महागठबंधन टूट की ओर बढ़ चुका है? राजद-कांग्रेस विवाद से सियासत, Pappu Yadav ने दिया जवाब
04:43लालू परिवार के 20 साल पुराने बंगले पर नया संकट! क्या रहेगा न्यू एड्रेस
03:08बिहार में बुलडोज़र मॉडल लागू? सरकार ने दी बड़ी चेतावनी
03:10CM बनने के बाद Action Mode में आए CM नीतीश कुमार, विकास कार्यों को लेकर दिया कड़ा निर्देश!
10:08बिहार कांग्रेस में जबरदस्त 'बवाल' पप्पू यादव को देखते ही 'वापस जाओ' के लगा दिए नारे
03:28विपक्ष ने Samrat Choudhary को बताया अपराधी… Nitish सरकार का फैसला चौंकाएगा!
19:11PK ने तोड़ा मौन व्रत! बिहार चुनाव 2025 की बड़ी हार के बाद क्या कहा?