मीडिया के सामने चाचा पर खूब बरसे चिराग, कहा- मैं रणछोड़ नहीं जंग अभी जारी है

मीडिया के सामने चाचा पर खूब बरसे चिराग, कहा- मैं रणछोड़ नहीं जंग अभी जारी है

Published : Jun 16, 2021, 06:48 PM IST

वीडियो डेस्क। लोकजनशक्ति पार्टी (LJP) में मचे घमासान के बीच अध्यक्ष पद से हटाए गए चिराग पासवान बुधवार को मीडिया के सामने अपने चाचा पर खूब बरसे। उन्होंने कहा कि जब मैं बीमार थी तो मेरे पीठ पीछे कुछ लोगों ने साजिश की है। अभी ये लड़ाई लंबी है। चुनाव में LJP को सफलता मिली, लेकिन इसमें चाचा की कोई भूमिका नहीं है। 

वीडियो डेस्क। लोकजनशक्ति पार्टी (LJP) में मचे घमासान के बीच अध्यक्ष पद से हटाए गए चिराग पासवान बुधवार को मीडिया के सामने अपने चाचा पर खूब बरसे। उन्होंने कहा कि जब मैं बीमार थी तो मेरे पीठ पीछे कुछ लोगों ने साजिश की है। अभी ये लड़ाई लंबी है। चुनाव में LJP को सफलता मिली, लेकिन इसमें चाचा की कोई भूमिका नहीं है। LJP ने कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। LJP को तोड़ने की पहले भी कोशिश हुई है। मुझसे कहते, मैं खुद उन्हें पद दे देता। चाचा को गलत तरीके से नेता चुना गया। मैंने पार्टी और परिवार को एकजुट रखने की कोशिश की। चाचा से बातचीत की कोशिश की। भविष्य में कानूनी लड़ाई को तैयार हूं। इसके साथ ही चिराग ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा है। इसमें कहा, "पशुपति कुमार पारस को लोकसभा में लोजपा का नेता घोषित करने का निर्णय हमारी पार्टी के संविधान के प्रावधान के विपरीत है।" उन्होंने अध्यक्ष से उनके पक्ष में नया सर्कुलर जारी करने का अनुरोध किया।आपको बता दें कि रामविलास पासवान के निधन के एक साल बाद ही पार्टी दो फाड़ हो गई है। पशुपति पारस राम विलास पासवान के तीसरे नंबर के भाई और चिराग पासवान के चाचा हैं। वह बिहार में हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र से एलजेपी के सांसद हैं। बताया जाता है कि एलजेपी में इस तरह के बदलाव की पूरी पटकथा खुद पशुपति ने लिखी थी। उन्होंने पूरे प्लान के साथ यह फैसला लिया है। यह कोई अचानक नहीं लिया गया है। इसके लिए पिछले कुछ दिनों से मंथन जारी था। लेकिन पार्टी के पांच सांसदों के साथ रविवार शाम हुई बैठक में इस पर फाइनल मुहर लगा दी गई।

23:25Nitish Kumar ने PM Modi का जिक्र कर विपक्ष को दी चेतावनी! देखें पूरा बयान
03:58पप्पू यादव का बिहार सरकार पर निशाना, कहा- Nitish Kumar के रहते बुलडोजर एक्शन संभव नहीं
01:53ये खड़ा हो ना भाई! बिहार विधानसभा में दिखा CM Nitish Kumar का पुराना अंदाज
05:42Bihar में महागठबंधन टूट की ओर बढ़ चुका है? राजद-कांग्रेस विवाद से सियासत, Pappu Yadav ने दिया जवाब
04:43लालू परिवार के 20 साल पुराने बंगले पर नया संकट! क्या रहेगा न्यू एड्रेस
03:08बिहार में बुलडोज़र मॉडल लागू? सरकार ने दी बड़ी चेतावनी
03:10CM बनने के बाद Action Mode में आए CM नीतीश कुमार, विकास कार्यों को लेकर दिया कड़ा निर्देश!
10:08बिहार कांग्रेस में जबरदस्त 'बवाल' पप्पू यादव को देखते ही 'वापस जाओ' के लगा दिए नारे
03:28विपक्ष ने Samrat Choudhary को बताया अपराधी… Nitish सरकार का फैसला चौंकाएगा!
19:11PK ने तोड़ा मौन व्रत! बिहार चुनाव 2025 की बड़ी हार के बाद क्या कहा?