टॉयलेट में रहने को मजबूर दादी और पोती, ना घर-ना पैसे, रिश्वतखोरों ने भी उठाया गरीबी का फायदा

टॉयलेट में रहने को मजबूर दादी और पोती, ना घर-ना पैसे, रिश्वतखोरों ने भी उठाया गरीबी का फायदा

Published : Jun 10, 2021, 12:42 PM ISTUpdated : Jun 10, 2021, 06:28 PM IST

वीडियो डेस्क। बिहार के नालंदा की ये तस्वीर झकझोर देगी। विकास के हर भ्रम को तोड़ देगी। नेताओं के दावे और वादों की पोल खोल देगी। देश की सबसे बड़ी पार्टी के नेता विकास के दावों का दम भरते हैं वहीं उसी भारत की ये तस्वीर कई सवाल खड़े करती है। ये बूढ़ी दादी और उसकी 10 साल की पोती है। 

वीडियो डेस्क। बिहार के नालंदा की ये तस्वीर झकझोर देगी। विकास के हर भ्रम को तोड़ देगी। नेताओं के दावे और वादों की पोल खोल देगी। देश की सबसे बड़ी पार्टी के नेता विकास के दावों का दम भरते हैं वहीं उसी भारत की ये तस्वीर कई सवाल खड़े करती है। ये बूढ़ी दादी और उसकी 10 साल की पोती है। शरीर बूढ़ा और आंखें थकी हुई हैं। 8 साल की पोती के सिर से माता पिता का साया बहुत पहले ही उठ चुका है। पोती का सहारा उसकी 75 साल की बूढ़ी दादी ही है। लेकिन इनके पास ना रहने को घर है, ना खाने को एक दाना है। घर में कोई कमाने वाला भी नहीं है। आलम ये है कि झुलसाने वाली गर्मी में ये दादी पोती सरकारी शौचालय में जीवन गुजारने को मजूबर हैं। भीख मांगकर खाने को मजूबर हैं। सिसकती हुई कौशल्या देवी की ये तस्वीर नीतीश कुमार के ग्रह जिले नालंदा जिले के करायपरसुराय प्रखंड की है।बेटा और बहू के मौत के बाद किस्मत ने तो खेल खेला ही लेकिन गांव के किसी मुखिया, किसी सरपंच, किसी विधायक.. किसी नेता को इन दादी पोती पर तरस नहीं आया। किसी ने भी इनकी मदद नहीं की। ना किसी सरकारी योजना लाभ दिलवाया। दर दर भटकती हुई दोनों दादी और पोती ने धूप और बारिश से बचने के लिए शौचालय को आशियाना बनाया हुआ है।  आशियाना और दो वक्त की रोटी तो छोड़िए हद तो तब हो गई रिश्वत नहीं देने पर कौशल्या देवी की नाम आवास योजना से काट दिया। 2017 में आवास योजना में कौशल्या देवी का नाम आया था। लेकिन तत्कालीन आवास पर्यवेक्षेक ने ये लाभ दिलाने के लिए पैसों की डिमांड की। गरीब और असहाय दादी जब उनकी जेबे नहीं भरपाई तो शुद्धिकरण के नाम पर योजना से नाम काट दिया। नेताओं के भाषणों के सुनकर आपको हमेंशा लगा होगा कि देश में सब ऑल इस वेल है। लेकिन ये तस्वीर हर स्थिती को बयां कर रही हैं। 

23:25Nitish Kumar ने PM Modi का जिक्र कर विपक्ष को दी चेतावनी! देखें पूरा बयान
03:58पप्पू यादव का बिहार सरकार पर निशाना, कहा- Nitish Kumar के रहते बुलडोजर एक्शन संभव नहीं
01:53ये खड़ा हो ना भाई! बिहार विधानसभा में दिखा CM Nitish Kumar का पुराना अंदाज
05:42Bihar में महागठबंधन टूट की ओर बढ़ चुका है? राजद-कांग्रेस विवाद से सियासत, Pappu Yadav ने दिया जवाब
04:43लालू परिवार के 20 साल पुराने बंगले पर नया संकट! क्या रहेगा न्यू एड्रेस
03:08बिहार में बुलडोज़र मॉडल लागू? सरकार ने दी बड़ी चेतावनी
03:10CM बनने के बाद Action Mode में आए CM नीतीश कुमार, विकास कार्यों को लेकर दिया कड़ा निर्देश!
10:08बिहार कांग्रेस में जबरदस्त 'बवाल' पप्पू यादव को देखते ही 'वापस जाओ' के लगा दिए नारे
03:28विपक्ष ने Samrat Choudhary को बताया अपराधी… Nitish सरकार का फैसला चौंकाएगा!
19:11PK ने तोड़ा मौन व्रत! बिहार चुनाव 2025 की बड़ी हार के बाद क्या कहा?