ट्रेन के आगे दुधमुंहे बच्चे को लेकर कूदी मां के हुए दो टुकड़े, लेकिन बच्चे सही सलामत

ट्रेन के आगे दुधमुंहे बच्चे को लेकर कूदी मां के हुए दो टुकड़े, लेकिन बच्चे सही सलामत

Published : Sep 06, 2019, 12:52 PM ISTUpdated : Sep 06, 2019, 12:59 PM IST

दिल दहलाने वाली यह घटना दरभंगा स्टेशन के पास की है। कहते  हैं कि मौत का समय भी निर्धारित होता है। इससे पहले कोई लाख कोशिश कर ले, यमराज उससे किनारा कर लेंगे। यह घटना भी ऐसी है। यहां एक मां अपने मासूम को लेकर ट्रेन के आगे कूद पड़ी। मां की मौत हो गई, लेकिन चमत्कारिक रूप से बच्चा बच गया।

दरभंगा. कहते हैं कि जिंदगी और मौत के बीच में मामूली दूरी होती है। पलभर में मौत किसी भी इंसान की जिंदगी छीन लेती है। लेकिन मौत का भी एक समय निर्धारित होता है। उससे पहले कोई कितनी भी कोशिश कर ले, मौत किनारा करके निकल जाती है। यह शॉकिंग घटना दरभंगा रेलवे स्टेशन के पास म्यूजियम गुमटी के गेट पर हुई। घटना शुक्रवार की है। यहां एक महिला अपने दुधमुंहे बच्चे को लेकर ट्रेन के आगे कूद गई। लेकिन ट्रेन से टकराने से मां के हाथ से छिटककर बच्चा दूर जा फिंका। हादसे में महिला के ट्रेन से कटकर दो टुकड़े हो गए, जबकि बच्चा सुरक्षित बच गया। घटना देखकर वहां मौजूद लोगों की रूह कांप उठी। लोगों ने बच्चे को उठाया और उसे चुप कराया। सूचना मिलने पर RPF इंस्पेक्टर जवाहरलाल और GRP थानाध्यक्ष सुनील द्विवेदी घटनास्थल पर पहुंचे। महिला के बारे में जानकारी की जा रही है। अपनी मां की मौत से बेखबर बच्चा रो-रोकर सो गया।

23:25Nitish Kumar ने PM Modi का जिक्र कर विपक्ष को दी चेतावनी! देखें पूरा बयान
03:58पप्पू यादव का बिहार सरकार पर निशाना, कहा- Nitish Kumar के रहते बुलडोजर एक्शन संभव नहीं
01:53ये खड़ा हो ना भाई! बिहार विधानसभा में दिखा CM Nitish Kumar का पुराना अंदाज
05:42Bihar में महागठबंधन टूट की ओर बढ़ चुका है? राजद-कांग्रेस विवाद से सियासत, Pappu Yadav ने दिया जवाब
04:43लालू परिवार के 20 साल पुराने बंगले पर नया संकट! क्या रहेगा न्यू एड्रेस
03:08बिहार में बुलडोज़र मॉडल लागू? सरकार ने दी बड़ी चेतावनी
03:10CM बनने के बाद Action Mode में आए CM नीतीश कुमार, विकास कार्यों को लेकर दिया कड़ा निर्देश!
10:08बिहार कांग्रेस में जबरदस्त 'बवाल' पप्पू यादव को देखते ही 'वापस जाओ' के लगा दिए नारे
03:28विपक्ष ने Samrat Choudhary को बताया अपराधी… Nitish सरकार का फैसला चौंकाएगा!
19:11PK ने तोड़ा मौन व्रत! बिहार चुनाव 2025 की बड़ी हार के बाद क्या कहा?