जयमाला के दौरान चली गोली सीधे कैमरामेन के सीने में जा धंसी, सामने आया शॉकिंग वीडियो

जयमाला के दौरान चली गोली सीधे कैमरामेन के सीने में जा धंसी, सामने आया शॉकिंग वीडियो

Published : Nov 23, 2019, 06:42 PM IST

बिहार के वैशाली जिले में हर्ष फायरिंग से कैमरामेन की मौत का चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। आरोपी और उसके साथी हॉस्पिटल के बहाने लाश को कार में ले गए और फिर सुनसान जगह पर फेंक कर भाग गए।
 

वैशाली (बिहार). हाजीपुर में हर्ष फायरिंग से कैमरामेन की मौत का चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे हाजीपुर-लालगंज रोड स्थित चादी गांव में हुई। मृतक मनोज साह करताहा थाना एरिया में रहता था। घटना की जानकारी लगते ही सदर थानाध्यक्ष रोहन कुमार मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार, बिदुपुर थाना क्षेत्र के पकौली गांव से चादी गांव में बरात आई थी। जयमाला के दौरान बरात पक्ष का एक शख्स हर्ष फायरिंग के लिए अपनी राइफल लोड कर रहा था। अचानक गोली चल गई और वो कैमरामेन को जा लगी। घटना देखकर भगदड़ मच गई। बराती भी मौके से भाग निकले। इस बीच आरोपी ने चुपके से राइफल अपने किसी साथी को सौंप दी। बाद में आरोपी और उसके साथी कैमरामेन को हॉस्पिटल में भर्ती कराने अपने साथ कार में ले गए। हालांकि उसकी मौत हो चुकी थी। लिहाजा घटनास्थल से करीब 20 किमी दूर एक सुनसान जगह पर लाश फेंककर भाग गए। 

23:25Nitish Kumar ने PM Modi का जिक्र कर विपक्ष को दी चेतावनी! देखें पूरा बयान
03:58पप्पू यादव का बिहार सरकार पर निशाना, कहा- Nitish Kumar के रहते बुलडोजर एक्शन संभव नहीं
01:53ये खड़ा हो ना भाई! बिहार विधानसभा में दिखा CM Nitish Kumar का पुराना अंदाज
05:42Bihar में महागठबंधन टूट की ओर बढ़ चुका है? राजद-कांग्रेस विवाद से सियासत, Pappu Yadav ने दिया जवाब
04:43लालू परिवार के 20 साल पुराने बंगले पर नया संकट! क्या रहेगा न्यू एड्रेस
03:08बिहार में बुलडोज़र मॉडल लागू? सरकार ने दी बड़ी चेतावनी
03:10CM बनने के बाद Action Mode में आए CM नीतीश कुमार, विकास कार्यों को लेकर दिया कड़ा निर्देश!
10:08बिहार कांग्रेस में जबरदस्त 'बवाल' पप्पू यादव को देखते ही 'वापस जाओ' के लगा दिए नारे
03:28विपक्ष ने Samrat Choudhary को बताया अपराधी… Nitish सरकार का फैसला चौंकाएगा!
19:11PK ने तोड़ा मौन व्रत! बिहार चुनाव 2025 की बड़ी हार के बाद क्या कहा?