अचानक इस शहर में हुई चांदी की बारिश, लोग भरकर ले गए, जानें क्या है असली सच

अचानक इस शहर में हुई चांदी की बारिश, लोग भरकर ले गए, जानें क्या है असली सच

Published : Nov 07, 2019, 02:22 PM ISTUpdated : Nov 07, 2019, 02:32 PM IST

बिहार के सीतामढ़ी जिले में बुधवार को अजीबो-गरीब मंजर देखने को मिला। सुबह लोगों ने देखा कि सड़क पर चांदी की बूंदें(रवा) बिखरा पड़ा था। यह बात आग की तरह फैली और लोग चांदी लूटने पहुंच गए। लोगों को लगा कि शायद चांदी की बारिश हुई होगी। जानिए आखिर सच क्या है...

सीतामढ़ी. आसमां से अमृत(ओस या पानी की बूंदे) बरसते तो देखा और सुना है, लेकिन चांदी भी बरसती है, क्या कभी ऐसा पता चला है? सीतामढ़ी जिले के बाराही गांव के समीप सड़क पर चांदी की बूंदें बिखरी देखकर लोगों को यही लगा। हालांकि सच्चाई कुछ और थी। बुधवार सुबह लोगों ने देखा कि सुरसंड के टॉवर चौक से बाराही गांव की ओर जाने वाली सड़क पर चांदी के टुकड़े(बूंदें) बिखरी हुई हैं। यह खबर आग की तरह फैली और देखते ही देखते सड़क पर चांदी लूटने वालों की भीड़ लग गई। अनुमान है कि लोग करीब 50 किलो चांदी उठाकर अपने-अपने घरों को चले गए। बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात कोई गाड़ी यहां से चांदी लेकर निकली होगी। आशंका है कि बोरी फटने से चांदी बिखरती चली गई। कहा जा रहा है कि कुछ लोगों ने मंगलवार रात भी चांदी लूटी। यहां के थानाध्यक्ष भोला कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। इसे चांदी की तस्करी से भी जोड़कर देखा जा रहा है। बताते हैं कि रात के अंधेरे में नेपाल से चांदी की तस्करी की जाती है।

03:11Bihar Temple Stampede : शीतला माता मंदिर में भगदड़, महिलाओं ने बताई आपबीती
03:04Bihar Board Topper: पिता बेचते हैं टायर बेटी सबरीन बनी बिहार टॉपर
03:04गठबंधन को लेकर Pappu Yadav का SHOCKING बयान
03:05Anant Singh Oath Ceremony: अपने अंदाज में शपथ लेने लगे अनंत सिंह, नीतीश कुमार से ऐसे हुई मुलाकात
02:17सरकारी नौकरी, मनचाही पोस्टिंग और... Nitish के हिजाब केस वाली डॉ. नुसरत को Irfan Ansari ने दिया ऑफर
23:25Nitish Kumar ने PM Modi का जिक्र कर विपक्ष को दी चेतावनी! देखें पूरा बयान
03:58पप्पू यादव का बिहार सरकार पर निशाना, कहा- Nitish Kumar के रहते बुलडोजर एक्शन संभव नहीं
01:53ये खड़ा हो ना भाई! बिहार विधानसभा में दिखा CM Nitish Kumar का पुराना अंदाज
05:42Bihar में महागठबंधन टूट की ओर बढ़ चुका है? राजद-कांग्रेस विवाद से सियासत, Pappu Yadav ने दिया जवाब
04:43लालू परिवार के 20 साल पुराने बंगले पर नया संकट! क्या रहेगा न्यू एड्रेस