पंचायात का तानाशाही फरमान, डायन का आरोप लगा महिलाओं का पहले किया मुंडन फिर गांव में घुमाया

पंचायात का तानाशाही फरमान, डायन का आरोप लगा महिलाओं का पहले किया मुंडन फिर गांव में घुमाया

Published : May 05, 2020, 04:44 PM IST

बिहार के मुजफ्फपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र के डकरामा गांव में एक ही परिवार की तीन महिलाओं पर डायन का आरोप लगा अमानवीय व्यवहार किया गया। दर्जनों ग्रामीणों के सामने तीनों महिलाओं के बाल काट दिए गए, उन्हें जबरन मैला पिलाया गया। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आया है। उत्पीड़न का शिकार हुई महिलाओं ने खौफ में परिजनों के संग गांव को छोड़ दिया।

वीडियो डेस्क। बिहार के मुजफ्फपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र के डकरामा गांव में एक ही परिवार की तीन महिलाओं पर डायन का आरोप लगा अमानवीय व्यवहार किया गया। दर्जनों ग्रामीणों के सामने तीनों महिलाओं के बाल काट दिए गए, उन्हें जबरन मैला पिलाया गया। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आया है। उत्पीड़न का शिकार हुई महिलाओं ने खौफ में परिजनों के संग गांव को छोड़ दिया।

डीजीपी बोले- नहीं बख्शे जाएंगे दोषी
हैरत की बात है कि सोमवार को घटी घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को देर शाम तक नहीं मिली। मीडिया के जरिए मानवता को शर्मसार करने वाला ये मामला जब सुर्खियों में आया तो बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।डीजीपी का कहना है कि मामले में जो भी लोग दोषी हैं उन्हें नहीं छोड़ा जाएगा। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि पीड़ित महिलाओं के परिवार में ही एक कथित भगत झाड़-फूंक करता है। गांव में कुछ दिन पहले एक-दो नवजात की मौत के बाद भगत के घर की महिलाओं को लेकर अफवाह फैली।

 

शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी

अफवाह में इन्हीं महिलाओं को नवजातों की मौत का जिम्मेदार बताया गया। जिसके बाद महिलाओं को सबक सिखाने की साजिश हुई। भगत के यहां झाड़-फूंक के बहाने अचानक काफी संख्या में ग्रामीण जुट गए और तीनों महिलाओं को पकड़ लिया। बारी-बारी से तीनों का बाल काट दिए दिया फिर मैला पिलाया। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 

23:25Nitish Kumar ने PM Modi का जिक्र कर विपक्ष को दी चेतावनी! देखें पूरा बयान
03:58पप्पू यादव का बिहार सरकार पर निशाना, कहा- Nitish Kumar के रहते बुलडोजर एक्शन संभव नहीं
01:53ये खड़ा हो ना भाई! बिहार विधानसभा में दिखा CM Nitish Kumar का पुराना अंदाज
05:42Bihar में महागठबंधन टूट की ओर बढ़ चुका है? राजद-कांग्रेस विवाद से सियासत, Pappu Yadav ने दिया जवाब
04:43लालू परिवार के 20 साल पुराने बंगले पर नया संकट! क्या रहेगा न्यू एड्रेस
03:08बिहार में बुलडोज़र मॉडल लागू? सरकार ने दी बड़ी चेतावनी
03:10CM बनने के बाद Action Mode में आए CM नीतीश कुमार, विकास कार्यों को लेकर दिया कड़ा निर्देश!
10:08बिहार कांग्रेस में जबरदस्त 'बवाल' पप्पू यादव को देखते ही 'वापस जाओ' के लगा दिए नारे
03:28विपक्ष ने Samrat Choudhary को बताया अपराधी… Nitish सरकार का फैसला चौंकाएगा!
19:11PK ने तोड़ा मौन व्रत! बिहार चुनाव 2025 की बड़ी हार के बाद क्या कहा?