जब डरके मारे फूट-फूटकर रो पड़ीं बिहार के बाहुबली MLA अनंत सिंह की पत्नी

जब डरके मारे फूट-फूटकर रो पड़ीं बिहार के बाहुबली MLA अनंत सिंह की पत्नी

Published : Aug 28, 2019, 01:01 PM ISTUpdated : Aug 28, 2019, 01:02 PM IST

कहते हैं-'वक्त बड़ा बलवान!' कब किसका पलड़ा भारी और हल्का हो जाए, कोई दावा नहीं कर सकता। यह हुआ बिहार के बाहुबली MLA अनंत सिंह के साथ। 17 अगस्त को पुलिस ने उसके घर पर छापा मारकर एक AK 47 और हैंड ग्रेनेड जब्त किए थे। छापे के 6 दिन बाद अनंत सिंह ने दिल्ली में कोर्ट में सरेंडर किया था। अब वे बेउर जेल में बंद है। अनंत सिंह के सलाखों के पीछे जाते ही उनकी पत्नी मीडिया के सामने फूट-फूटकर रो पड़ीं। वे बार-बार यही कहती रहीं कि उनके पति की जान को खतरा है।

पटना. यह हैं बिहार के बाहुबली MLA अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह। अनंत सिंह इन दिनों पटना की बेउर जेल में बंद हैं। 17 अगस्त को उनके घर पर पुलिस ने छापा मारा था। वहां से एक AK 47 और हैंड ग्रेनेड जब्त हुए थे।  अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह ने एक प्रेस कान्फ्रेंस में कुछ जदयू नेताओं पर अपने पति की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने रोते हुए इस मामले की जांच CBI या दूसरी किसी एजेंसी से कराने की मांग की। नीलम सिंह ने कहा कि उन्हें और परिवार को मुंगेर से लोकसभा का चुनाव लड़ने का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। नीलम सिंह ने एएसपी लिपि सिंह पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उन्हें पति से नहीं मिलने दिया गया। रेड के दौरान उनके स्टाफ को पुलिस ने पीटा। 

यह है मामला...अनंत सिंह मोकामा से निर्दलीय MLA हैं। उनकी पत्नी नीलम देवी मुंगेर से लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। 'छोटा सरकार' के नाम से कुख्यात अनंत सिंह ने कहा  था कि जदयू सांसद ललन सिंह के इशारे पर उन्हें परेशान किया जा रहा है। क्योंकि वे नहीं चाहते कि वो 2020 में विधानसभा चुनाव लड़ें। अनंत सिंह पर हत्या सहित कई और भी जघन्य मामले दर्ज हैं। अनंत सिंह बिहार के ऐसे बाहुबली नेताओं में शुमार हैं, जिसका राजनीति में खासा दबदबा रहा है। 2005 में वे पहली बार जदयू के टिकट पर इलेक्शन जीते थे। इसके बाद 2010 में भी चुनाव जीते। लेकिन 2015 में एक मर्डर के आरोप में उन्हें जेल जाना पड़ा। इसके बाद जदयू ने उन्हें निलंबित कर दिया। हालांकि जेल से ही अनंत सिंह ने बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीत गए। एक समय था जब अनंत बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खासमखास थे। इससे पहले 31 जनवरी, 2019 को पुलिस ने अनंत के भांजों-मृत्युंजय और धनंजय सिंह के सलारपुर गांव स्थित खंडरनुमा घर पर छापा मारा था। तब वहां से एक थ्री नॉट थ्री, दो कट्टे, 315 राइफल की 17 गोली, थ्री नॉट थ्री की 10 गोली, 5.6 इंसास राइफल की 2 गोली और एके 47 राइफल की 18 गोलियां बरामद हुई थीं।

02:17सरकारी नौकरी, मनचाही पोस्टिंग और... Nitish के हिजाब केस वाली डॉ. नुसरत को Irfan Ansari ने दिया ऑफर
23:25Nitish Kumar ने PM Modi का जिक्र कर विपक्ष को दी चेतावनी! देखें पूरा बयान
03:58पप्पू यादव का बिहार सरकार पर निशाना, कहा- Nitish Kumar के रहते बुलडोजर एक्शन संभव नहीं
01:53ये खड़ा हो ना भाई! बिहार विधानसभा में दिखा CM Nitish Kumar का पुराना अंदाज
05:42Bihar में महागठबंधन टूट की ओर बढ़ चुका है? राजद-कांग्रेस विवाद से सियासत, Pappu Yadav ने दिया जवाब
04:43लालू परिवार के 20 साल पुराने बंगले पर नया संकट! क्या रहेगा न्यू एड्रेस
03:08बिहार में बुलडोज़र मॉडल लागू? सरकार ने दी बड़ी चेतावनी
03:10CM बनने के बाद Action Mode में आए CM नीतीश कुमार, विकास कार्यों को लेकर दिया कड़ा निर्देश!
10:08बिहार कांग्रेस में जबरदस्त 'बवाल' पप्पू यादव को देखते ही 'वापस जाओ' के लगा दिए नारे
03:28विपक्ष ने Samrat Choudhary को बताया अपराधी… Nitish सरकार का फैसला चौंकाएगा!