लॉकडाउन में छूटा क्रिकेट का मैदान, अब घर के अंदर बेटे संग रेस लगाकर यूं दिन काट रहे शिखर धवन

लॉकडाउन में छूटा क्रिकेट का मैदान, अब घर के अंदर बेटे संग रेस लगाकर यूं दिन काट रहे शिखर धवन

Published : Apr 08, 2020, 05:08 PM IST

धवन अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बेटे के साथ मस्ती करते हुए वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बेटे के साथ घर के अंदर ही रेस लगाई है। इसके साथ उन्होंने वर्ल्ड हेल्थ डे के मौके पर लोगों से फिट रहने की अपील भी की है।

नई दिल्ली. कोरोना वायरस के चलते खेल से जुड़े सभी तरह के इवेंट रद्द कर दिए गए हैं। पूरे देश को भी लॉकडाउन कर दिया गया है। इस बीच क्रिकेटर अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं और बच्चों के साथ जमकर मस्ती भी कर रहे हैं। टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन भी परिवार के साथ घर के अंदर कैद हैं। इस बीच धवन अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बेटे के साथ मस्ती करते हुए वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बेटे के साथ घर के अंदर ही रेस लगाई है। इसके साथ उन्होंने वर्ल्ड हेल्थ डे के मौके पर लोगों से फिट रहने की अपील भी की है। गौरतलब है कि धवन लंबे समय से भारतीय टीम से दूर हैं। धवन ने भारत के लिए अपना आखिरी मैच 19 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। इसके बाद से वो चोट के चलते भारतीय टीम से बाहर रहे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में भी उन्हें भारतीय टीम में शामिल किया गया था, पर बारिश के चलते इस सीरीज का पहला मैच नहीं खेला जा सका और कोरोना के कारण बाकी के दोनों मैच रद्द कर दिए गए थे। 

03:14सवाल तो बनता है! टी20 के शतकवीरों को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
03:15सवाल तो बनता है! 14 मैचों में 0 अर्धशतक! क्या शुभमन गिल को मिलेंगे और मौके?
02:54Year Ender 2025: चहल से मैरी कॉम तक- इन खिलाड़ियों की शादी टूटी
03:0912 रन में आउट Surya! क्या ये फॉर्म टीम इंडिया को T20 WC 2026 में पड़ेगी महंगी?
03:12Year Ender 2025: भारत के लिए लकी रहा ये साल, 1-2 नहीं जीती 5 ट्रॉफी
03:42विजय हजारे ट्रॉफी में किस दिन मैदान पर उतरेंगे किंग कोहली? जानें दिल्ली का पूरा शेड्यूल
03:25India vs South Africa 2nd ODI: एक क्लिक में जाने भारत-साउथ अफ्रीका दूसरे वनडे की डिटेल्स
03:4710 पॉइंट्स में देखें भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहले वनडे मैच में क्या-क्या हुआ
03:07जब India ने South Africa को पहले ODI में दी मात... झूम उठे India Team Supporters
05:58Rohit Sharma के रिटायरमेंट को लेकर ये क्या बोल गए उनके बचपन के कोच Dinesh Lad