मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा पहुंची अमेठी, देखें कैसे हुआ स्वागत

मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा पहुंची अमेठी, देखें कैसे हुआ स्वागत

Published : Dec 05, 2021, 04:58 PM IST

यूपी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अमेठी का सियासी अखाड़ा गरमाता चला जा रहा है। रविवार को एक ओर जायस में जहां मुलायम सिंह की यादव की छोटी बहू अर्पणा यादव पहुंची वहीं तिलोई विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सौगातों का पिटारा लेकर पहुंची थीं।

अमेठी: सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की छोटी बहू अपर्णा यादव (Aparna Yadav) जिले के तिलोई विधानसभा में स्थित अहोरवा भवानी मंदिर पहुंची। जहां पर अर्पणा यादव ने मां अहोरवा भवानी का दर्शन किया। साथ ही माता की आरती कर आशीर्वीद प्रप्त किया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ अर्पणा यादव का भव्य स्वागत किया। 

यूपी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अमेठी का सियासी अखाड़ा गरमाता चला जा रहा है। रविवार को एक ओर जायस में जहां मुलायम सिंह की यादव की छोटी बहू अर्पणा यादव पहुंची वहीं तिलोई विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सौगातों का पिटारा लेकर पहुंची थीं।

बता दें कि अमेठी की तिलोई विधानसभा में कई परियोजनाओं का लोकार्पण करने के बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपने एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंची हैं। जबकि मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव भी आज तिलोई विधानसभा में सपा कार्यकर्ताओं से संवाद करने पहुंची हैं। इससे अमेठी का सियासी पारा बढ़ गया है।

पहली बार अमेठी में अपर्णा यादव का सियासी कदम

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव आज तिलोई विधानसभा के जायज कस्बे में सूफी संत मलिक मोहम्मद जायसी के जन्म स्थल पर जनसभा को संबोधित करेंगी। अपर्णा यादव की जनसभा को लेकर सियासी गलियारे में यह भी चर्चा है कि अपर्णा यादव 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा की तरफ से तिलोई विधानसभा से प्रत्याशी हो सकती है। फिलहाल अपर्णा यादव  पहली बार अमेठी आ रही अपर्णा यादव के कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में भी काफी उत्साह नजर आ रहा है। कार्यकर्ताओं की तरफ से कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस कार्यक्रम के आयोजक सपा नेता इजहार अहमद ने कहा कि पहली बार अपर्णा यादव अमेठी आ रही जहां वह सूफी संत मलिक मोहम्मद जायसी की जन्म स्थली पर जनसभा को संबोधित करेंगी।

स्मृति ईरानी के बाद अमेठी में सियासी पारी खेलने उतरेंगी अपर्णा यादव

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला