मुसलमानों को SP नेता की चेतावनी, कहा- चुनाव में बंटे तो नहीं कर पाओगे दूसरी शादी

मुसलमानों को SP नेता की चेतावनी, कहा- चुनाव में बंटे तो नहीं कर पाओगे दूसरी शादी

Published : Dec 06, 2021, 06:14 PM IST

रविवार रात एक कार्यक्रम में सपा सांसद हसन ने कहा कि बीजेपी देश के मुसलमानों को मजदूर बनाकर रखना चाहती है। बहुत जल्द कॉमन सिविल कोड आने वाला है। उन्होंने कहा कि कौम के लिए मैं आपसे इतनी अपील करना चाहता हूं कि चुनाव आने वाले हैं, अल्लाह के वास्ते इसमें बंट मत जाना। सिर्फ एक ही आपका मकसद होना चाहिए कि बीजेपी को हराना है। 
 

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (UP Election 2022) के नजदीक आते ही नेताओ के बेतुके बयानों का सिलसिला भी शुरु हो गया है। मुरादाबाद (Moradabad) में एक कार्यक्रम में सपा सांसद डॉ. एसटी हसन (Dr ST Hasan) का कॉमन सिविल कोड पर दिए गए बयान के बाद सियासत शुरू हो गई है। 

मुसलमानों से चुनाव में बंट न जाने की अपील

रविवार रात एक कार्यक्रम में सपा सांसद हसन ने कहा कि बीजेपी देश के मुसलमानों को मजदूर बनाकर रखना चाहती है। बहुत जल्द कॉमन सिविल कोड आने वाला है। उन्होंने कहा कि कौम के लिए मैं आपसे इतनी अपील करना चाहता हूं कि चुनाव आने वाले हैं, अल्लाह के वास्ते इसमें बंट मत जाना। सिर्फ एक ही आपका मकसद होना चाहिए कि बीजेपी को हराना है। 

मुरादाबाद के सांसद डॉ. एसटी हसनने कहा कि भाजपा कॉमन सिविल कोड लाने वाली है। यदि यह कानून आया तो मुसलमानों के अधिकार छिन जाएंगे. मंच से हसन बोले- ये कानून आने के बाद आप दूसरी शादी नहीं कर पाएंगे। मुस्लिम पर्सनल लॉ खत्म हो जाएगा। मुस्लिमों के शैक्षणिक संस्थानों का माइनॉरिटी स्टेटस खत्म हो जाएगा। 

इसके बाद मुस्लिम संस्थाओं में 50% मुस्लिमों के पढ़ने का अधिकार खत्म हो जाएगा. आप चुनावों में बंटे तो इसके नतीजे घातक होंगे। इसलिए एकजुट होकर बीजेपी को हराएं। बता दें कि मुरादाबाद के सांसद डॉ. एसटी हसन सपा के दिग्गज नेता आजम खां के करीब माने जाते हैं. हसन पहली बार मुरादाबाद से सांसद हैं। इससे पहले वो चुनाव यहीं से लड़े थे, पर जीते नहीं थे। हसन शहर से ही मेयर रह चुके हैं। अक्सर अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं। 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला