सपा की रैली में मचा हुड़दंग, मंच पर लगे टेंट के ऊपर चढ़ गए लोग

सपा की रैली में मचा हुड़दंग, मंच पर लगे टेंट के ऊपर चढ़ गए लोग

Published : Dec 07, 2021, 08:10 PM IST

 सपा और रालोद की रैली में आये लोगों में अनुशासनहीनता साफ़ दिखाई दी। यहां पर आई भीड़ ने पहले तो मीडिया के लिए बनाए गये मंच को तोड़ दिया। जिसके कारण सभा का लाइव प्रसारण रुक गया। इतना ही नहीं, मीडिया के कई कैमरे भी टूट गये।  कुछ लोगों को चोट भी आई है। 

मेरठ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (UP VidhanSabha Election 2022) के मद्देनजर रैलियों में हुडदंग की तस्वीरें सामने आने लगी हैं। मंगलवार का दिन उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी के नाम रहा। एक तरफ सीएम योगी (CM Yogi) और पीएम मोदी (PM Modi) पूर्वांचल यानि गोरखपुर में सभा को संबोधित कर विपक्ष (खासकर सपा ) को आड़े हाथों लिया तो वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सपा और रालोद ने मिलकर एक संयुक्त सभा का आयोजन किया था। जहां अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के साथ जयंत चौधरी ने बीजेपी को घेरने की कोशिश की।  मेरठ में आयोजित अखिलेश-जयंत की रैली में भीड़ ने हंगामा कर दिया।

रैली में पहुंची भीड़ हुई बेकाबू

दरअसल सपा और रालोद की रैली में आये लोगों में अनुशासनहीनता साफ़ दिखाई दी। यहां पर आई भीड़ ने पहले तो मीडिया के लिए बनाए गये मंच को तोड़ दिया। जिसके कारण सभा का लाइव प्रसारण रुक गया। इतना ही नहीं, मीडिया के कई कैमरे भी टूट गये।  कुछ लोगों को चोट भी आई है। वहीं एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें साफ़ दिखाई दे रहा है कि सपा-रालोद के झंडे लिए कार्यकर्ता बैरीकेड तोड़कर या कूदकर मंच की तरफ बढ़ रहे हैं।

वहीं रैली में पहुंचे कुछ लोग मंच पर ही चढ़ गये हैं। कार्यकर्ताओं के मंच पर चढ़ने के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कुछ सेक्युरिटी वाले उन्हें हटाते नजर आ रहे हैं लेकिन वे सपा के कार्यकर्ताओं को मंच से हटाने या मंच पर चढ़ने से रोकने में असफल साबित हो रहे हैं। हालांकि अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जिस वक्त मंच पर कार्यकर्ता चढ़कर हंगामा कर रहे थे उस वक्त मंच पर कोई बड़ा नेता मौजूद था या नहीं।
 

वेस्ट यूपी में गरजे अखिलेश-जयंत, कहा- यूपी में चल रहा ठोको राज

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला