UP की किन्नर मंत्री की अधिकारियों को चेतावनी, कहा- जनता का शोषण किया तो खैर नहीं

UP की किन्नर मंत्री की अधिकारियों को चेतावनी, कहा- जनता का शोषण किया तो खैर नहीं

Published : Dec 07, 2021, 05:22 PM IST

अमेठी पहुंची सोनम किन्नर ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि किन्नर समाज के साथ-साथ पूरे उत्तर प्रदेश की जनता के मैं साथ हूं अगर किसी को कोई दुःख तकलीफ होती है तो मुझसे संपर्क करें मैं हर हाल में उनकी समस्या का निदान करूंगी। उन्होंने कहा कि अगर कोई अधिकारी-कर्मचारी किसी आदमी को बेवजह परेशान करेगा उसकी शिकायत अगर मुझे मिलेगी मैं उसके खिलाफ कार्रवाई करूंगी।

अमेठी: किन्नर कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष सोनम किन्नर (Sonam) सोमवार रात अमेठी पहुंची। उन्होंने कहा कि किन्नर समाज के साथ-साथ पूरे उत्तर प्रदेश की जनता के मैं साथ हूं अगर किसी को कोई दुःख तकलीफ होती है तो मुझसे संपर्क करें मैं हर हाल में उनकी समस्या का निदान करूंगी। 

उन्होंने आगे कहा कि अगर कोई अधिकारी-कर्मचारी किसी आदमी को बेवजह परेशान करेगा उसकी शिकायत अगर मुझे मिलेगी मैं उसके खिलाफ कार्रवाई करूंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने जो किन्नर समाज पे भरोसा किया है उस पर मैं खरी उतरूंगी। सोनम ने सपा-बसपा सरकार को जमकर कोसा सपा को गुंडों की पार्टी का कहा।

सोनम  किन्नर समाज रामगंज की गुरु कुमारी पांडेय व रेनू के संयोजन मे आयोजित सम्मान समारोह में पहुंची थीं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी के अंदाज में बोलते हुए कहा कि जनता का शोषण करने वाले अधिकारी कर्मचारी की खैर नहीं है। भाजपा ने सबका साथ सबका विकास चरितार्थ कर दिखाया है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने किन्नर समाज को जो सम्मान दिया है उसे हमारा समाज अदा करेगा।

सुलतानपुर में कांग्रेस-सपा पर साधा था निशाना

किन्नर बोर्ड के उपाध्यक्ष सोनम चिश्ती ने पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि मैंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को दिल से श्राप दिया है। अब वे भविष्य में कुछ भी नहीं बन पाएगा। 2022 में भाजपा की एक बार पुनः पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।सोनम चिश्ती ने कहा कांग्रेस-समाजवादी पार्टी की सरकार जातिवाद, संप्रदायवाद व ध्रुवीकरण की राजनीति करती है। वहीं भाजपा सबका साथ-सबका विकास व सबका विश्वास का मंत्र के साथ सर्व समाज के विकास की राजनीति करती है।

05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला
04:0215 साल का इंतजार... मिर्जापुर में महिला ने उतारे कपड़े, दंग रह गए अफसर । Mirzapur Viral Video