बेंगलुरु में स्कूल-दफ्तर जाने लेना पड़ा ट्रैक्टर का सहारा,बाढ़ ने घुटनों तक डुबा दिया

बेंगलुरु में स्कूल-दफ्तर जाने लेना पड़ा ट्रैक्टर का सहारा,बाढ़ ने घुटनों तक डुबा दिया

Published : Sep 06, 2022, 10:55 AM ISTUpdated : Sep 06, 2022, 10:56 AM IST

रात भर हुई मूसलाधार बारिश ने सोमवार को राजधानी बेंगलुरु को घुटनों तक डुबा दिया। कई इलाके जलमग्न हो गए। सड़कों सहित मुख्य मार्गों पर पानी भर गया।इसे ट्रैफिक रुक गया। कुछ हिस्सों में नावों और ट्रैक्टरों के जरिये लोगों को बाहर निकाला गया।

बेंगलुरु. रात भर हुई मूसलाधार बारिश ने सोमवार को राजधानी बेंगलुरु को घुटनों तक डुबा दिया। कई इलाके जलमग्न हो गए। सड़कों सहित मुख्य मार्गों पर पानी भर गया।इसे ट्रैफिक रुक गया। कुछ हिस्सों में नावों और ट्रैक्टरों के जरिये लोगों को बाहर निकाला गया। स्टूडेंट्स को स्कूल-कॉलेज और लोगों को दफ्तर आदि जाने इन साधनों की मदद लेनी पड़ी। शहर के महदेवपुरा और बोम्मनहल्ली क्षेत्रों में स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फंड (SDRF) की 2 टीमों को तैनात करना पड़ा। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि रविवार को भारी बारिश के कारण टी के हल्ली शहर में कावेरी जल आपूर्ति का प्रबंधन करने वाली बैंगलोर जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड (बीडब्ल्यूएसएसबी) की इकाई में बाढ़ आ गई है और वहां की मशीनरी को नुकसान पहुंचा है। बीडब्ल्यूएसएसबी ने मंगलवार को भी बेंगलुरु के कई इलाकों में जलापूर्ति बाधित होने की चेतावनी दी थी। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बेंगलुरू में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच सोमवार रात कहा कि सरकार ने शहर में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए 300 करोड़ रुपए जारी करने का फैसला किया है। 

यह भी पढ़ें
लौटने से पहले Monsoon ने फिर बरपाया गदर, कर्नाटक सहित कई राज्यों में फिर भारी से भी अधिक बारिश का अलर्ट
हे राम! विनाशकारी बाढ़ ने डुबोई पाकिस्तान की इकोनॉमी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक इमोशनल वीडियो

 

03:03TMC के पार्टी ऑफिस के खुलने पर मचा हड़कंप, जॉब कार्ड देख हक्के-बक्के रह गए लोग
07:03Cockroach Janta Party से टेंशन में BJP की सहयोगी TDP, युवाओं के गुस्से पर दे डाला बयान! CJP
03:03'अरे आप है कौन...' Humayun Kabir के बयान से क्यों भड़क गई Priyanka Tibrewal
04:08Kolkata में Park Street में हंगामे वाली जगह पहुंचे CM Suvendu Adhikari, दे दिया दो टूक अल्टीमेटम
03:18'अब बदल गया पूरा माहौल...' कोलकाता में Abhishek Banerjee के घर के बाहर क्या बोले लोग?
14:08West Bengal Election : भवानीपुर में चुनाव के बीच भयानक बवाल, शुभेंदु अधिकारी बोले- पीटो...
09:18SCO रक्षा मंत्रियों के सामने Rajnath Singh ने बताया भारत का एजेंडा, अमेरिका को लिया आड़े हाथों...
03:14Jyotiraditya Scindia : 'पॉकेट में प्याज' सिंधिया ने बताया प्रचंड गर्मी से बचने का गजब फॉर्मूला!
05:43AAP संसदीय दल में टूट! 2 तिहाई सांसदों के साथ Raghav Chadha ने उठा लिया बड़ा कदम
05:37Murshidabad Violence : वोटिंग के बीच मुर्शिदाबाद में भयानक बवाल, नजारा देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे