कोरोना के आगे दम तोड़ रहा है ये देश, हर 2 मिनट में एक मौत

कोरोना के आगे दम तोड़ रहा है ये देश, हर 2 मिनट में एक मौत

Published : Jun 23, 2020, 11:00 AM IST

वीडियो डेस्क। दुनियाभर में कोरोना वायरस(Coronavirus) पैर पसारता जा रहा है। दुनिया के तमाम देशों में अभी कोरोना का कहर जारी है। इनमें से एक ब्राजील(Brazil) भी है। ब्राजील में अब तक 50 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 10 लाख केस सामने आ चुके हैं। ब्राजील में अस्पतालों(hospital) में शवों के ढेर हैं। यहां तक की कब्रिस्तान में भी जगह नहीं बची है। 

वीडियो डेस्क। दुनियाभर में कोरोना वायरस(Coronavirus) पैर पसारता जा रहा है। दुनिया के तमाम देशों में अभी कोरोना का कहर जारी है। इनमें से एक ब्राजील(Brazil) भी है। ब्राजील में अब तक 50 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 10 लाख केस सामने आ चुके हैं। ब्राजील में अस्पतालों(hospital) में शवों के ढेर हैं। यहां तक की कब्रिस्तान में भी जगह नहीं बची है। यहां पुरानी क्रबों को खोदकर कंकाल निकालकर कंटेनर में रखे जा रहें हैं ताकि नए शवों को दफनाया जा सके। यहां हर 2 मिनट में एक शख्स की कोरोना से जान जा रही है। ब्राजील में कोरोना से पहली मौत 17 मार्च को हुई थी। 21 जून तक 50 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। यानी औसत हर रोज 500 से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है। 
ब्राजील अमेरिका के बाद दूसरा सबसे प्रभावित देश है। ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो ने कोरोना वायरस को एक छोटा फ्लू समझने की भूल की। इसके चलते उनकी आलोचना हो रही है। वहीं, राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो का कहना है कि शटडाउन से कोरोना संक्रमण के मुकाबले ज्यादा नुकसान होता। विशेषज्ञों का मानना है कि संक्रमण के मामले आधिकारिक आंकड़ों की तुलना में सात गुना अधिक हो सकते हैं। इसके अलावा ब्राजील कम जांच के चलते भी विशेषज्ञों के निशाने पर है। 
 

05:27LPG Cylinder Crisis : गैस के लिए लगी लंबी-लंबी लाइन, क्या आने वाला है बड़ा संकट?
02:17Iran Israel War : 'कोई मदद नहीं, गिर रहे ड्रोन' दुबई से आए शख्स ने बताई आंखो देखी
06:17Dubai News: 'हर वक्त अलर्ट का खौफ', भारत पहुंचे पैसेंजर्स की अलग-अलग बातें...
06:28Israel-Iran News: 'मरने वाला खामेनेई हमारा आका नहीं था', इस मुस्लिम ने उड़ा दी मुसलमानों की धज्जियां
04:11PM Modi on Israel Iran War : इजरायल ईरान युद्ध पर क्या है भारत का स्टैंड, आ गया मोदी का बयान!
05:55NCERT Textbook Row: 'पढ़ा ही क्यों रहे हो', SC के 3 वकीलों ने क्या बताया...
05:11Galgotias University Robot Video : क्या Neha Singh की गई नौकरी, यूनिवर्सिटी ने क्या कहा?
03:26Bharat Bandh : बैंक, बाजार और क्या-क्या रहेगा बंद? क्या पड़ेगा असर
15:03Rajya Sabha Hungama : अबोध बालक पर सुना गए Kharge , JP Nadda को दिया करारा जवाब!
03:27राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा