गुजरात में भारी बारिश लगातार जारी है। भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नदी-नाले उफान पर हैं । गुजरात के मंडावी में जहां नजर जा रही है वहां पानी ही पानी नजर आ रहा है। गुजरात के 16 जिले बारिश से प्रभावित हैं। 24 घंटे में गुजरात के कल्याणपुर में सबसे ज्यादा 7 इंच बारिश हुई।
वीडियो डेस्क। गुजरात में भारी बारिश लगातार जारी है। भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नदी-नाले उफान पर हैं । गुजरात के मंडावी में जहां नजर जा रही है वहां पानी ही पानी नजर आ रहा है। गुजरात के 16 जिले बारिश से प्रभावित हैं। 24 घंटे में गुजरात के कल्याणपुर में सबसे ज्यादा 7 इंच बारिश हुई।
इन राज्यों में आने वाले दिनों में बारिश की संभावना
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक सोमवार को छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में अच्छी बारिश हो सकती है. वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, स्वराष्ट्र, कच्छ और कनार्टक के तटीय इलाकों में अच्छी बारिश होने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंड़ीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।