तिरंगे में लिपटा आया मां का लाल, अंतिम यात्रा में टूटी भीड़, अमर रहे जय किशोर के लगे नारे

तिरंगे में लिपटा आया मां का लाल, अंतिम यात्रा में टूटी भीड़, अमर रहे जय किशोर के लगे नारे

Published : Jun 19, 2020, 04:36 PM IST

वीडियो डेस्क। लद्दाख में चीन की सेना के साथ हुई हिंसक झड़प में देश के नाम पर अपनी जान गंवाने वाले बिहार के लाल जय किशोर का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में लोगों का हुजूम दौड़ पड़ा। हर आंख में आसूं थे और जुबां पर जयकिशोर अमर रहे के नारे। चीन मुर्दाबाद और भारत जिंदाबाद के बीच दो दिन में 20 रणबांकुरों का अंतिम संस्कार हुआ है। 

वीडियो डेस्क। लद्दाख में चीन की सेना के साथ हुई हिंसक झड़प में देश के नाम पर अपनी जान गंवाने वाले बिहार के लाल जय किशोर का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में लोगों का हुजूम दौड़ पड़ा। हर आंख में आसूं थे और जुबां पर जयकिशोर अमर रहे के नारे। चीन मुर्दाबाद और भारत जिंदाबाद के बीच दो दिन में 20 रणबांकुरों का अंतिम संस्कार हुआ है। सभी जाबांजों का पार्थिव शरीर उनके पैतिृक गांव पहुंचा। जयकिशोर सिंह बिहार रेजीमेंट सेंटर के जवान थे। वर्ष 2018 में उन्होनें इंडियन आर्मी ज्वाइन किया था। वे भारत-तीन बॉर्डर पर गलवान में तैनात थे। जहां चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प में उन्होंने जमकर विरोधियों का मुकाबला किया। उन्होनें सीमा पर देश का सीना झुकने नहीं दिया। शहीद जय किशोर सिंह चार भाईयों में दूसरे नम्बर पर हैं। शहीद जय किशोर सिंह के बड़े भाई नंद किशोर सिंह भी सेना के जवान हैं। जो 2012 में भर्ती होने के बाद देश की सेवा कर रहे हैं। शहीद जय किशोर सिंह 2018 में सेना में भर्ती हुए थे। पिता राज कपूर सिंह किसान हैं।

05:53Kapil Sibal का संसद पर ऐसा आरोप… सत्ता में हलचल!
09:09G Ram G Bill : 'नया रोजगार बिल गरीबों पर वार' संसद की सीढ़ियों पर 12 घंटे का धरना
03:24CM Nitish Kumar के हिजाब विवाद पर आमने-सामने आए Omar Abdullah-Giriraj Singh
06:30‘ये तरीका ठीक नहीं है’– Lok Sabha में क्यों भड़के Om Birla ?
03:08ओमान में PM मोदी का खास अंदाज़! छात्रों से मिले, किया नमस्ते
02:09‘गलत कुछ नहीं किया’ – गिरिराज सिंह ने दी नीतीश कुमार की सफाई!
09:24VB-G RAM-G Bill पासः 'बिल का जहाज बनाकर उड़ाया गया, सदन की मर्यादा तार-तार', BJP सांसदों ने क्या कहा
04:37'Ram G ही क्यों, भीम जी क्यों नहीं' लोकसभा में Chandra Shekhar की गंभीर आपत्ती
03:51VB-G Ram G Bill का Asaduddin Owaisi ने किया विरोध, BJP पर भड़के
04:47जिस बेटे पर गर्व था, उसने माता-पिता को गाजर-मूली की तरह क्यों काट डाला? | Jaunpur Double Murder