सिख विरोधी दंगे मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, एसआईटी ने 5 अलग-अलग जगह पर दबिश देकर की गिरफ्तारी 

सिख विरोधी दंगे मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, एसआईटी ने 5 अलग-अलग जगह पर दबिश देकर की गिरफ्तारी 

Published : Jul 06, 2022, 06:25 PM IST

सिख विरोधी दंगों के आरोपियों की तलाश में देर रात एसआईटी ने शहर में पांच अलग-अलग इलाकों में दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सिद्ध गोपाल गुप्ता निवासीऔर जितेंद्र कुमार तिवारी शामिल है। 

सिख दंगे में जांच कर रही एसआईटी ने देर रात कानपुर के नौबस्ता में छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नामदेव गुरुद्वारा (प्राचीन) में हमला करने वाली भीड़ में दोनों आरोपित शामिल थे। इस घटना में सेवादार समेत दो को मौत के घाट उतारा गया। सिख विरोधी दंगों के आरोपियों की तलाश में मंगलवार देर रात एसआईटी ने शहर में पांच अलग-अलग इलाकों में दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सिद्ध गोपाल गुप्ता उर्फ बब्बू (66) पुत्र स्व. शहजादे लाल गुप्ता निवासी किदवई नगर और जितेंद्र कुमार तिवारी (58) पुत्र राजाबाबू तिवारी निवासी यशोदानगर शामिल हैं। दोनो आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान हंगामा भी देखने को मिला। 

बता दें  कि 31 अक्तूबर 1984 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुए दंगों में शहर में 127 सिखों की हत्या की गई थी। जिसकी जांच एसआईटी कर रही है। एसआईटी डीआईजी बालेंदु भूषण सिंह ने बताया कि नौबस्ता में दर्ज किए गए केस नंबर 574/84 व गोविंद नगर के 404/84 केस के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए देर रात एक बजे दबिश शुरू की गई।

04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'