गंगा स्नान करने पहुंचे 2 दोस्त गहराई में जाने से डूबे, गोताखोरों की मदद से हो रही तलाश

गंगा स्नान करने पहुंचे 2 दोस्त गहराई में जाने से डूबे, गोताखोरों की मदद से हो रही तलाश

Published : May 10, 2022, 03:42 PM IST

गंगा नदी में डूबने से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गंगा में डूबने से चार की मौत के बाद भी लोग सबक नहीं ले रहे हैं। मंगलवार को भी एक हादसे में दो दोस्तों के डूबने की घटना हुई है, जिनकी तलाश गोताखोर कर रहे हैं। 
 

उन्नाव जिले के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में गंगा नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, शबाजपुर गांव निवासी अनिल (25) पुत्र महेश, अपने दोस्त साहिल (20) पुत्र राजेश व रोहित के साथ मंगलवार दोपहर क्षेत्र के ग्राम सेतुवाही के सामने गंगा स्नान करने पहुंचे। नहाने के दौरान अचानक दोनों गहरे पानी में चले गए। दोनों को डूबता देख रोहित ने शोर मचाया।

आसपास मौजूद लोगों ने दोनों की खोजबीन की। पता न चलने पर कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। पुलिस गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश कर रही है। दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया है। बता दें कि गंगा नदी में रोजाना डूबने की घटनाएं हो रही हैं। हैरानी की बात तो यह है कि दो दिनों में छह किशोरों की मौत के बाद भी स्थानीय पुलिस भी नहीं चेती है। उसने भी इस घटना से कोई सबक नहीं लिया है। 

रोजाना किशोर उम्र के बच्चे गंगा नदी में नहाने के दौरान खिलवाड़ करते रहते हैं। तभी हादसे होते रहते हैं। पूर्व में भी कई बार इस तरह के हादसे हो चुके हैं। पुलिस घाटों के तटों तक जाना मुनासिब नहीं समझती। वह तब पहुंचती है जब हादसा हो जाता है। 
 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला