अग्निपथ योजना के खिलाफ उकसा रहे थे 5 फर्जी अभ्यर्थी, पुलिस ने किया गिरफ्तार तो NSUI कनेक्शन आया सामने 

अग्निपथ योजना के खिलाफ उकसा रहे थे 5 फर्जी अभ्यर्थी, पुलिस ने किया गिरफ्तार तो NSUI कनेक्शन आया सामने 

Published : Jun 19, 2022, 04:09 PM IST

अग्निपथ योजना को लेकर प्रदर्शन के बीच पुलिस उपद्रवियों पर एक्शन की तैयारी में हैं। सहारनपुर एसएसपी आकाश तोमर कहा कि अगर कोई व्यक्ति सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को अनर्गल बातों में या भड़काकर ऐसा कोई कार्य करवाता है तो उसके खिलाफ एक्शन होगा।

सहारनपुर में अग्निपथ योजना के खिलाफ युवाओं को भड़काने का मामला सामने आया है। अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं को आंदोलन के लिए उकसाने के आरोप में रामपुर मनिहारान पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी राजनीतिक दलों से जुड़े बताए गए है। जो सेना के लिए फर्जी उम्मीदवार बन कर युवकों को आंदोलन के लिए उकसा रहे थे। पुलिस ने इस मामले में एक राजनीतिक पार्टी के स्टूडेंट विंग के जिला अध्यक्ष और एक अन्य राजनीतिक पार्टी के पूर्व जिलापंचायत सदस्य समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

अग्निपथ योजना के विरोध में चल रहे प्रदेश और देश में आंदोलन और बवाल को देखते हुए जिला पुलिस-प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट है। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि रामपुर मनिहारान क्षेत्र में पांच लोग सेना भर्ती के फर्जी उम्मीदवार बन कर युवाओं को आंदोलन करने के लिए उकसा रहे थे। जानकारी मिलने पर रामपुर मनिहारान पुलिस ने मौके पर जाकर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

पकड़े गए आरोपीयों में सपा का पूर्व जिला पंचायत सदस्य संदीप चौधरी निवासी फंदपुरी, मोहित चौधरी निवासी सहजवा, पराग कुमार निवासी सांचलु, सौरव कुमार निवासी मल्हीपुर, व उदय निवासी पहांसु हैं। सहारनपुर पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक पराग पवार है, जो अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्टूडेंट विंग एनएसयूआई का जिला अध्यक्ष है। वहीं एक अन्य का नाम संदीप चौधरी है जो एक समाजवादी पार्टी का जिला पंचायत सदस्य रह चुका है। इन सभी 5 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है और इन्हें जेल भेजा जा रहा है। सहारनपुर के एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि हम इंश्योर करेंगे कि दूसरा कोई व्यक्ति सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को अनर्गल बातों में या भड़काकर या ऐसी कोई बात करता है तो हम लोग उसके खिलाफ एक्शन लेंगे।
 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला