मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में जेब कतरे हुए सक्रिय, पलक झपकते ही उड़ा ले गए युवती का कीमती फोन

मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में जेब कतरे हुए सक्रिय, पलक झपकते ही उड़ा ले गए युवती का कीमती फोन

Published : Apr 24, 2022, 07:45 PM IST

विश्व प्रसिद्ध भगवान बांके बिहारी का मंदिर इन दिनों जेब कतरों का अड्डा बना हुआ है। जेब कतरे जब चाहे और जिसे चाहे अपना निशाना बना लेते हैं। वहीं भगवान बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने आई एक युवती का फोन पलक झपकते ही पर्स में रखे फ़ोन को जेब कतरों ने उड़ा लिया। मंदिर में हुई घटना से मंदिर प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। 

मथुरा: विश्व प्रसिद्ध भगवान बांके बिहारी का मंदिर इन दिनों जेब कतरों का अड्डा बना हुआ है। जेब कतरे जब चाहे और जिसे चाहे अपना निशाना बना लेते हैं। वहीं भगवान बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने आई एक युवती का फोन पलक झपकते ही पर्स में रखे फ़ोन को जेब कतरों ने उड़ा लिया। मंदिर में हुई घटना से मंदिर प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। 

बता दें कि पंजाब से शशि नाम की युवती अपने परिवार के साथ वृंदावन के भगवान बांके बिहारी मंदिर दर्शन करने के लिए रविवार को पहुंची थी। भगवान बांके बिहारी मंदिर में पहुंचने के बाद जब उसने ठाकुर के सामने अपना सिर झुका कर उन्हें प्रणाम किया तो पीछे खड़े हुए जेब कतरे ने उनके पर्स में से कीमती फोन पार कर दिया। जब उन्हें अपने फोन चोरी हो जाने की खबर हुई तो आस्था के दर पर खड़े हुए परिवार की आंखें भर आई और अपने आप को कोसने लगीं। पंजाब से दर्शन करने आए शशि नाम की युवती ने अपने साथ हुई घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मैं पंजाब से आई हूं। भगवान बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने के लिए हम लोग आए हुए थे। मंदिर में जेब कतरे सक्रिय हैं उन्होंने मेरा कीमती फोन पर्स में से पार कर दिया। उन्होंने कहा कि हम लोग यहां आस्था के साथ दर्शन करने के लिए आते हैं अपने नुकसान कराने के लिए नहीं। मंदिर के सुरक्षाकर्मियों से जब हमने अपने साथ हुई घटना के बारे में जानकारी दी तो उन्होंने हमारी मदद करने से इंकार कर दिया। वहीं हम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है कोई भी हमारी नहीं सुन रहा है। 
 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला