कोर्ट मैरिज करने के बाद पत्नी व 5 वर्ष की मासूम को घर से निकाला, पुलिसकर्मी पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप

कोर्ट मैरिज करने के बाद पत्नी व 5 वर्ष की मासूम को घर से निकाला, पुलिसकर्मी पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप

Published : Mar 21, 2022, 12:29 PM IST

 योगी राज में भी महिलाओं का उत्पीड़न रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इसका एक ताजा उदाहरण गोंडा जिले में देखने को मिला है। यहां तैनात एक पुलिसकर्मी की हैरान कर देने वाली करतूत सामने आई है। जिसके कारण एक महिला अपने पांच साल की मासूम बेटी को साथ लेकर ई रिक्शा गाड़ी पर अपना गृहस्ती का पूरा सामान लादकर न्याय के लिए पुलिस अधिकारियों के दफ्तर का चक्कर लगा रही है। 

 गोंडा: योगी राज में भी महिलाओं का उत्पीड़न रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इसका एक ताजा उदाहरण गोंडा जिले में देखने को मिला है। यहां तैनात एक पुलिसकर्मी की हैरान कर देने वाली करतूत सामने आई है। जिसके कारण एक महिला अपने पांच साल की मासूम बेटी को साथ लेकर ई रिक्शा गाड़ी पर अपना गृहस्ती का पूरा सामान लादकर न्याय के लिए पुलिस अधिकारियों के दफ्तर का चक्कर लगा रही है। शनिवार को होली की मस्ती में डूबे अधिकारी उसे जब नहीं मिले तो महिला मासूम बच्ची को लेकर सड़क पर रात बिताने के लिए विवश हो गई है।

पूरा प्रकरण नगर कोतवाली क्षेत्र के जानकीनगर का है। जनपद के एक न्यायालय में तैनात पुलिसकर्मी रंजीत पर पीड़ित महिला मीना देवी ने आरोप लगाया है कि बीते 15 दिसंबर को रंजीत ने उसके साथ कोर्ट मैरिज किया। इसके बाद दोनों पति-पत्नी के रूप में एक किराए का मकान लेकर रहने लगे। रंजीत का भाई रोहित भी उसके साथ रहता था। इसी बीच महिला जब गर्भवती हो गई। तो रंजीत ने आरोप है कि उसे जबरन दवा खिलाकर उसका एबॉर्शन करा दिया। उस समय पीड़िता को यह नहीं मालूम था। कि अब वह उसे छोड़ने की तैयारी कर रहा है। इस बीच उसके भाई रोहित व उसने महिला को काफी प्रताड़ित भी किया। इसके बाद वह अचानक अपना सारा सामान लेकर पुलिस लाइन में रहने लगा। तथा कमरा भी छोड़ दिया। पीड़िता किसी तरह जब दूसरा कमरा किराए पर लेकर रहने लगी। तब दोनों भाई देर रात उसके कमरे पर पहुंच कर उसे शारीरिक व मानसिक यातना देने के साथ-साथ हाई वोल्टेज ड्रामा करने लगे। 

उसका कहना है कि उनके इस ड्रामा के कारण कोई मकान मालिक उसे क्यों रखेगा। इस तरह उसने तीन जगहों पर किराए का कमरा लिया लेकिन यह लोग मकान मालिक से मिलकर उसे छुड़वा देते है। कोर्ट मैरिज के बाद हमारा इनका विवाद हुआ जिसका मुकदमा कोर्ट व महिला हेल्पलाइन में चल रहा था। वहां पर सुलह समझौता होने के बाद या फिर हमको अपने साथ रखने लगे थे। अब कह रहे हैं कि हम किसी भी कीमत पर तुम्हें नहीं रखेंगे।  एक प्रश्न के जवाब में मीना देवी ने कहां की उसकी पहली शादी श्रावस्ती में हुई थी। यह हमारे पहले पति से यह बच्ची पैदा हुई थी। उसके बाद वह शादी टूट गई। पीड़ित महिला अब अपनी मासूम बेटी को लेकर दिनभर अधिकारियों के दफ्तर का चक्कर लगा रही है। तथा रात में खुले आसमान के नीचे सड़क पर रहकर रात गुजारने के लिए विवश है। शनिवार को जब होली की मस्ती में डूबे अधिकारी उसे नहीं मिले कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि साहब सोमवार को मिलेंगे।
 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला