बदायूं में युवक की मौत के बाद हुआ भारी बवाल, उपद्रवियों ने इंस्पेक्टर की गाड़ी में लगाई आग, बरसाए पत्थर

बदायूं में युवक की मौत के बाद हुआ भारी बवाल, उपद्रवियों ने इंस्पेक्टर की गाड़ी में लगाई आग, बरसाए पत्थर

Published : Apr 12, 2022, 05:55 PM IST

बदायूं जिले के बिसौली में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर मदनजुड़ी गांव के नजदीक सोमवार शाम टैंकर की टक्कर से 33 वर्षीय जितेंद्र की मौत हो गई। ग्रामीणों ने विरोध में हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर कई थानों की पुलिस पहुंच गई। जाम खुलवाने के दौरान पुलिस से नोकझोंक के बाद ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। 

बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के बिसौली में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर मदनजुड़ी गांव के नजदीक सोमवार शाम टैंकर की टक्कर से 33 वर्षीय जितेंद्र की मौत हो गई। ग्रामीणों ने विरोध में हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर कई थानों की पुलिस पहुंच गई। जाम खुलवाने के दौरान पुलिस से नोकझोंक के बाद ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। एसओ वजीरगंज की गाड़ी तोड़ दी। उसे फूंकने की भी कोशिश की गई। इस दौरान सीओ शक्ति सिंह और प्रभारी निरीक्षक ऋषिपाल सिंह ने ढाबे में घुसकर जान बचाई।  देर रात करीब साढ़े नौ बजे ग्रामीण हाईवे से हटाए जा सके। देर रात इस मामले में करीब 25 लोगों को नामजद करने के साथ 200 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। 

हादसा सोमवार शाम करीब छह बजे हुआ। उस वक्त कोतवाली क्षेत्र के गांव मदनजुड़ी निवासी जितेंद्र अपनी पत्नी नीरेश को साइकिल पर बिसौली से बुखार की दवा दिलाकर घर लौट रहा था। उसकी साइकिल गांव के नजदीक पहुंची थी कि उसी समय बदायूं से बिसौली की ओर जा रहे टैंकर ने साइकिल को टक्कर मार दी। इसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी नीरेश घायल हो गई। हादसे की जानकारी पाकर गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने टैंकर पकड़वाने की मांग को लेकर हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर बिसौली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की लेकिन उन्होंने जाम नहीं खोला। इस पर फैजगंज बेहटा और वजीरगंज थाना पुलिस को भी बुला लिया गया। सीओ शक्ति सिंह भी पहुंच गए।

 रात करीब साढ़े आठ बजे पुलिस ने जितेंद्र का शव हाईवे से हटवा दिया। उसे पोस्टमार्टम भेजने की तैयारी चल रही थी कि दौरान पुलिस की कुछ ग्रामीणों से नोकझोंक हो गई। इस पर पुलिस ने दो-चार लोगों को डंडे मारकर सड़क से हटाने की कोशिश की। आरोप है दो लोगों को पीटा भी गयी, इससे ग्रामीण उग्र हो गए। उन्होंने पुलिस पर ही पथराव कर दिया। पुलिस मौके से भाग खड़ी हुई लेकिन वाहन वहीं रह गए। ऐसे में ग्रामीणों ने एसओ वजीरगंज की गाड़ी तोड़ दी। उसमें आग भी लगाई पर कुछ लोगों ने बुझा दिया। इस दौरान एसएसपी के निर्देश पर कई और थानों की पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने हाईवे पर जमे ग्रामीणों को खदेड़ दिया। रात पौने दस बजे तक हाईवे खाली हो सका।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला